Saturday, December 9, 2023
HomeTrendingये है दुनिया की सबसे महंगी Ice Cream, जिसे खरीदने के लिए...

ये है दुनिया की सबसे महंगी Ice Cream, जिसे खरीदने के लिए लेना पास सकता है लोन, कीमत उड़ा देगी आपकी रातो की नींद

Most expensive Ice Cream in the world: ये है दुनिया की सबसे महंगी Ice Cream, जिसे खरीदने के लिए लेना पास सकता है लोन, कीमत उड़ा देगी आपकी रातो की नींद। गर्मी के इन दिनों में हर कोई ठंडक पाने के लिए आइस क्रीम खाना चाहता है। आपको बाजार में तरह-तरह की आइसक्रीम खाने को मिलेगी। बच्चे से लेकर बड़े,हर कोई आइसक्रीम का दीवाना होता है. डेयरी कंपनियां भीअपने ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहतरीन टेस्ट दे रही है। इनदिनों बाजार में आपको आइसक्रीम 5 रुपये से शुरू होकर, मशहूर आइसक्रीम स्टोर्स में ये 500 रुपये, 1000 रुपये और इससे ज्यादा की कीमत में आसानी से मिल जाती है। आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी ीासक्रीम के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत सुन आप भी हो जाओगे हैरान।

आमिर आदमी ही चख सकता है इसका स्वाद

बता दे की हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार आइसक्रीम खरीदता और खाता है। लेकिन, दुनिया में एक ऐसी भी आइसक्रीम है, जिसका स्वाद सिर्फ अमीर आदमी ही चख सकता है , क्योंकि वो इतनी महंगी है कि उसे खरीदने के लिए शायद गरीब आदमी को लोन लेना पड़ेगा ,कीमत इतनी की कार आ जाए। आइये जानते है उस खास आइसक्रीम के बारे में। …

यह भी पढ़े: मर्दो की इन खूबियों पर फ़िदा हो जाती है महिलाये, आप भी जरूर जाने चाणक्य नीति की यह बात

आपकी सोच से कई गुना महंगी है ये आइसक्रीम

अगर महगी आइसक्रीम की बात की जाये तो आप सोचोगे की ज्यादा से ज्यादा इसकी कीमत कितनी होगी दस या बीस हजार लेकिन आपकी यह सोच बिक्लुल गलत है। इस आइसक्रीम की कीमत जाट उड़ जाएगी आपकी रातो की नीदं. लेकिन, दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम के कीमत आपकी सोच से कहीं ज्यादा है. जापान की आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी सिलाटो की Byakuya नाम की प्रोटीनयुक्त आइसक्रीम दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम है. जिसका स्वाद चखना हर किसी से बस में नहीं है।

सबसे महंगी आइसक्रीम होने का ख़िताब किया अपने नाम

ऑडिटी सेंट्रल न्यूज के अनुसार पिछले महीने 25 अप्रैल को इस नई आइसक्रीम ने दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दे की यह आइसक्रीम बेस दूध से बनाई जाती है और ये काफी मखमली भी होता है। इसे बनाने वाली सामग्री में दो प्रकार के पनीर और अंडे की जर्दी को शामिल किया जाता है। जो इसके टेस्ट को और भी बढ़ा देते है।

ये है दुनिया की सबसे महंगी Ice Cream, जिसे खरीदने के लिए लेना पास सकता है लोन, कीमत उड़ा देगी आपकी रातो की नींद

आइसक्रीम के साथ दिया जाता है खास धातु का चम्मच

आपको बता दे की जापान की कंपनी इस महंगी आइसक्रीम को बनाने में पार्मिगियानो चीज़, व्हाइट ट्रफल ऑयल जैसी कई अन्य चीजों का उपयोग करती है। बता दे की यह आइसक्रीम एक स्टाइलिश ब्लैक बॉक्स में पैक होकर आती है। इस आइस क्रीम कीखास बात यह है की यह एक स्पेशल हैंड मेड धातु के चम्मच के साथ आता है। ये चम्मच क्योटो के कुछ कारीगरों द्वारा विशेष तकनीकों का उपयोग करके बनाए जाते हैं। जो आइस क्रीम को खाने के लिए दिया जाता है।

यह भी पढ़े: Bike से खेत जोतने के लिए किसान ने लगाया अनोखा जुगाड़, देखते ही आप कहोगे- वाह बेटे मौज कर दी

आइसक्रीम की कीमत जान उड़ जाएंगी आपकी नींद

अगर हम इस सबसे महंगी आइसक्रीम की कीमत की बात करे तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक 130 मिली बयाकुया आइसक्रीम की कीमत 6700 डॉलर है। भारतीय रुपयों में बात करें तो इस आइस्क्रीम को खाने के लिए आपको 5 लाख रुपये से अधिक खर्च करने होंगे। पहले समझा जा रहा था कि आइसक्रीम के साथ आने वाला चम्मच महंगा है इसलिए कीमत भी काफी ज्यादा है। लेकिन ऐसा नहीं है। यह आइसक्रीम बिना चम्मच की कीमत जोड़े गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे महंगी आइस्क्रीम के रूप में शामिल हो गई है. यह आइसक्रीम खाना हर किसी के बस में नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join our Whatsapp Group