Winter Business Idea : कड़कनाथ मुर्गे का बिजनेस कर 4 महीन में करें 35 लाख की कमाई
Winter Business Idea : ठंड का मौसम अब शुरू होने जा रहा है। ऐसे में यदि आप बिजनेस की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस बिजनेस को एक बार जरूर ट्राई करें। क्योंकि ठंड के मौसम में इसकी सबसे ज्यादा डिमाण्ड रहती हैं। चल निकला तो 6 महीने में मालामाल हो जाएंगे।
Winter Business Idea : बिजनेस से अच्छे पैसे कमाए जा सकते हैं। लेकिन यहां पूंजी और कड़ी मेहनत दोनों की जरूरत होती है। यदि आप भी नौकरी से तंग आ गए हैं।, नौकरी से घर का खर्च नहीं चल पा रहा है।, बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो आज हम एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। जिसकी ठण्ड के मौसम में सबसे ज्यादा डिमाण्ड रहती है। यदि आपने यह बिजनेस कर लिया तो 6 महीनों में मालामला हो सकते हैं। तो क्या है यह बिजनेस चलिए जानते हैं।

क्या है बिजनेस
Winter Business Idea : दरअसल जिस बिजनेस आइडिया की हम बात कर रहे हैं वह कड़कनाथ मुर्गे का है। जो ब्लैक कलर का होता है। इसका खून भी काला होता है। यह मुर्गे में कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं। ठण्ड के मौसम में इस मुर्गे के मांस एवं अण्डे की खासी डिमाण्ड रहती है। इस मुर्गे के अण्डे भी अन्य अण्डों की अपेक्षा काफी महंगे बिकते है। यदि आप बिजनेस करना चाहते हैं तो कड़कनाथ मुर्गे का बिजनेस एक बार ट्राई कर सकते हैं।
कैसे करें शुरूआत
Winter Business Idea : कड़कनाथ मुर्गे का बिजनेस करने के लिए सबसे पहले इसकी अच्छी तरह से जानकारी ले लें। जैसे इस व्यवसाय को करने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होगी। कितना पूरा खर्च आएगा। कड़कनाथ मुर्गे की देखरेख के लिए किन-किन चीजों की आवश्कता होगी आदि। यदि आपको लगता है कि कड़कनाथ मुर्गे का व्यापार करने के लिए आपके पास सभी संसाधन मौजूद हैं तो इसके आगे बढ़ें।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश दो राज्य ऐसे हैं। जहां कड़कनाथ मुर्गे का अच्छी मात्रा में उत्पादन किया जाता है। रिपोर्ट की माने तो छत्तीसगढ़ सरकार 53000 रूपए निवेश पर 1000 चूंज 3 किश्तों पर, 30 मुर्गियों का शेड, 6 महीने तक का दाना एवं टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जुड़ी जिम्मेदारी उठाती है। इसके अलावा मार्केटिंग में भी इस बिजनेस को करने वाले की मदद करती है।
3 से 4 महीने में होने लगती है कमाई
Winter Business Idea : रिपोर्ट की माने तो कड़कनाथ के चूजे 3 से 4 महीने में बिक्री के लिए तैयार हो जाते हैं। यानी कि इस बिजनेस से 3 से 4 महीने में आपकी कमाई शुरू हो जाती है। कड़कनाथ मुर्गे के बिजनेस से दो तरह की कमाई कर सकते हैं। पहले मुर्गे सेल करके व दूसरा इनके अण्डे सेल करके। रिपोर्ट की माने तो कड़कनाथ मुर्गे के अण्डे 30 से 40 रूपए तक होता है।

ठण्ड में होगी अच्छी कमाई
Winter Business Idea : कड़कनाथ मुर्गे की ठण्ड के मौसम में काफी डिमाण्ड रहती है। ऐसे में ठण्ड के मौसम में इस बिजनेस से अच्छा प्रॉफिट बनाया जा सकता है। कड़कनाथ मुर्गे 3 से 4 हजार रूपए तक बिकते हैं। जबकि इसका मांस 700 से लेकर 1000 तक सेल होता है। एक अनुमान की माने तो यदि आप 53000 निवेश करके 1000 चूजें खरीदते हैं। 3 से 4 महीने बाद यदि एक मुर्गे में 3 किलो मांस भी निकलता है तो एक ठण्ड के मौसम में 35 लाख तक की कमाई कर सकते हैं। कड़कनाथ मुर्गे का बिजनेस करने के लिए आप कृषि विज्ञान केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं।
Also Read- Business Idea : 12 रूपए में खरीदे 50 रूपए में बेचे, जाने शानदार बिजनेस आइडिया जिसकी है तगड़ी डिमाण्ड