Raksha bandhan 2022 : रक्षाबंधन कब है? और इसे क्यों मनाया जाता है

Raksha bandhan 2022 : रक्षाबंधन कब है? और इसे क्यों मनाया जाता है

Raksha bandhan 2022 : इस त्यौहार को हर साल श्रावण महीने के  पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। परंतु इस साल इसकी तारीख को कोई तय नहीं है।

Raksha bandhan 2022 : इस त्यौहार को हर साल श्रावण महीने के  पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल श्रावण महीने के पूर्णिमा 12 अगस्त को गुरुवार को पड़ रहा है, इसलिए इस साल रक्षाबंधन 12 अगस्त  को मनाई जाएगी। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि 11 तारीख को रक्षाबंधन मनाया जाना चाहिए। इसी को देखते हुए पंडित मनोज त्रिपाठी का कहना है कि 11 अगस्त को भद्रा काल पढ़ने से रक्षाबंधन मनाना ठीक नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि त्यौहार भाई-बहन के प्यार और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

इस त्योहार को “श्रवणी” या “सलूनो” के रूप में भी जाना जाता है। इस त्यौहार में भाई-बहन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके, नए कपड़े पहनते हैं, इसके बाद बहन पूजा के लिए थाली सजाती हैं और उस थाली में राखी, हल्दी, दीया और मिठाई रखती हैं. बाद इसके भाई पूजा के लिए एक विशिष्ट स्थान पर बैठता हैं। पहले घर के वांछित देवता की पूजा करते हैं फिर बहन अपने भाई को टीका लगाती है और उसके दाहिने हाथ पर भाई की सुरक्षा के लिए धागा या राखी बांधती है।

रक्षा बंधन क्यों मनाया जाता है?

रक्षा बंधन का त्यौहार भाई को उसकी बहन के प्रति उसके कर्तव्य की याद दिलाता है। इस त्यौहार को न केवल भाई-बहन मना सकते हैं, बल्कि कोई भी स्त्री और पुरुष इस त्योहार को मना सकते हैं। इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहन को राखी बांधने पर उपहार देता है और उसकी रक्षा करने की कसम खाता है।

2022 में  रक्षाबंधन कब है,और इसका शुभ मुहूर्त क्या है?

 रक्षा बंधन का त्यौहार कब है11 अगस्त 2022
किस दिन हैगुरुवार
राखी बांधने का शुभ मुहूर्तसुबह 6:15 बजे से शाम 7:40 बजे तक
कुल अवधि13 घंटे 25 मिनट
रक्षा बंधन अपरान्ह मुहूर्त13:42 से 16:18 . तक
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्तरात 8:08 बजे से। रात 10:18 बजे तक

Also Read- Asia World Cup 2022 : एशिया कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

Also Read- CA Foundation Result 2022 declared : यहां रिजल्ट करें चेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *