पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। वजह उनकी आने वाली फिल्म राधे-श्याम है। जिसके प्रमोशन में एक्ट्रेस जोर-शोर से बिजी है। इस फिल्म में पूजा के साथ साउथ के दिग्गज एक्टर प्रभास नजर आने वाले हैं। राधे श्याम फिल्म को लेकर पूजा लम्बे समय से सुर्खियों में हैं। फिल्म के पोस्टर अब तक कई बार रिलीज किए जा चुके हैं। बीते दिनों फिल्म का टीजर भी जारी किया गया। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। बता दें कि राधे-श्याम फिल्म लम्बे समय से रिलीज का इंतजार कर रही थी। लेकिन कोरोना की वजह से यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। तो वहीं अब राधे श्याम फिल्म 11 मार्च 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में पूजा हेगड़े, प्रभास के अलावा भाग्यश्री भी अहम किरदार में नजर आंएगी।

फिल्मों के अलावा पूजा (Pooja Hegde) सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है। जहां वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया में पूजा के करोड़ों फैंस फालोइंग है। जो एक्ट्रेस की हर तस्वीर को खूब पसंद करते ैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार पूजा हेगड़े के फैंस ने एक्ट्रेस से नग्न तस्वीर शेयर करने की डिमाण्ड कर दी थी। जिस पर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसी तस्वीर शेयर कर दी थी कि सभी एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नजर आए थे।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह बात काफी पुरानी हैं। जब एक बार फैंस ने पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) से उनकी नग्न तस्वीर देखने की डिमाण्ड कर डाली थी। तो एक्ट्रेस ने फैंस का दिल रखते हुए अपने दोनों पैर की तस्वीर शेयर कर डाली थी। पूजा द्वारा इस तरह की तस्वीर शेयर किए जाने के बाद एक्ट्रेस की सोशल मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। सभी एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए यह लिखा था कि पूजा आप बेहद माइंडेड हो। फैंस का दिल रखने के लिए आपने अच्छा दिमाग लगाया है। बता दें कि पूजा के सोशल मीडिया हैण्डिल में एक नहीं सैकड़ों तस्वीरें हैं। जो समय-समय पर तेजी से वायरल हो रहती हैं। कई तस्वीरें पूजा की बेहद हॉट है। जिसे पसंद खूब पसंद कर रहे हैं। कई बार पूजा हेगड़े बोल्डनेस से भी फैंस को हतप्रभ करती हुई नजर आ चुकी हैं।
बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो फिलहाल वह इन दिनों राधे श्याम को लेकर सुर्खियों में हैं। पूजा (Pooja Hegde) ने बॉलीवुड डेब्यू ऋतिक रोशन के साथ फिल्म मोहन जोदड़ों से किया था। इस फिल्म के बाद पूजा बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में नजर आई। खबरों की माने तो जल्द पूजा सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएगी। बीते दिनों सलमान खान व पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म की एनाउंसमेंट हुई है। जिसमें यह बताया गया है कि सलमान व पूजा हेगड़े पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। फैंस भी सलमान व पूजा हेगड़े की जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

11 मार्च को सिनेमा घरों में पूजा राधे श्याम फिल्म के जरिए धमाल मचाती हुई नजर आएगी। पूजा (Pooja Hegde) व प्रभास की यह फिल्म एकसाथ कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही हैं। यह एक बिग बजट मूवी है। जिसे दर्शकों को लम्बे समय से इंतजार था। लेकिन अब यह इंतजार 11 मार्च को खत्म होने जा रहा है। क्योंकि पूजा बड़े पर्दे पर राधे श्याम के जरिए धमाल मचाने को पूरी तरह से तैयार हैं। राधे श्याम फिल्म में एक्ट्रेस भाग्यश्री भी लम्बे समय बाद पर्दे पर धमाल मचाने जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि भाग्यश्री पर्दे पर किस किरदार में नजर आएगी।