सोनम कपूर अपने बयानों को लेकर कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं। एक बार उन्होंने चीख-चीखकर दुनिया के सामने रणवीर कपूर की न सिर्फ कमियां गिनाई, बल्कि कहा कि रणवीर सेक्सी नहीं। वह मां के पल्लू में…।
मुम्बई। बॉलीवुड के दिग्गज स्टार अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर एक समय अपने विवादित बयानों को लेकर जमकर सुर्खियों में रहती थी। हालांकि जब से उनकी शादी हुई है तब उनके बयानों में थोड़ी कमाई आई है। लेकिन शादी से पहले वह कई बार अपने बयानों से सनसनी फैला चुकी हैं। सोनम ने एक बार रणवीर कपूर को लेकर ऐसा बयान दे दिया था। जिससे सिने जगत पूरी तरह से हक्का-बक्का रह गया था।

फिल्मों से ज्यादा बयानों से बटोरी सुर्खियां
अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर एक समय फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहा करती थी। बॉलीवुड में ऐसा शायद ही कोई सितारा रहा हो, जिस पर सोनम ने टिप्पणी न की। एक बार तो सोनम ने ऐश्वर्या राय बच्चन पर भी अपने तीखे बयान से प्रहार कर दिया था। उन्होंने ऐश्वर्या राय को अंटी कह दिया था। ऐश्वर्या के बाद जब वह करण जौहर के चैट शो पहुंची तो उन्होंने रणवीर कपूर पर अपने बयानों से जमकर निशाना साधा। रणवीर कपूर पर सोनम ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण ने भी भद्दी टिप्पणी की थी।
सोनम ने रणवीर के खिलाफी कही यह बात
मीडिया रिपोर्ट की माने तो सोनम कपूर एवं रणवीर कपूर एक समय रिलेशनिशप में थे। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। दोनों की राहें जब अलग हो गई तो सोनम ने रणवीर के खिलाफ ऐसी बातें कही। जिस पर जमकर बवाल मचा था। सोनम ने कहा कि रणवीर कपूर कोई सेक्सी लड़का नहीं हैं। बल्कि वह ऐसा लड़का है जो हमेशा मां के पल्लू में छिपा रहता है।
सोनम के इस तरह के बयान सामने आने के बाद रणवीर ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन रणवीर के खिलाफ सोनम पहली एक्ट्रेस नहीं है जो इस तरह की बातें कहीं हो। सोनम के अलावा दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर कपूर पर जमकर भद्दी टिप्पणिंया की थी। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने रणवीर कपूर को कंडोल गिफ्ट करने तक की बात कह डाली थी।
बता दें कि रणवीर कपूर का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जुड़ चुका हैं। जिसमें सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। हालांकि यह तीनों एक्ट्रेस अब शादी करके मैरिड लाइफ इंज्वॉय कर रही हैं। तो वहीं रणवीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। खबर है कि आलिया के साथ जल्द वह शादी करने वाले है।