सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है। अब वह अपने करियर में कई जर्बदस्त हिट फिल्में दे चुके है। सलमान की फैंस फलोइंग दुनियाभर में हैं। सलमान के चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब है। लेकिन एक बार एक विदेशी एक्टर ने सलमान को पहचान नहीं पाया था। जिसके बाद सलमान खान ने कुछ यूं अपना परिचय दिया था।

सलमान खान (Salman Khan) को लेकर कहा जाता है कि उनकी पॉपुलरटी सबसे ज्यादा है। वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पॉपुलर हैं। लेकिन एक बार हॉलीवुड एक्टर उन्हें पहचान नहीं पाए थे। जिस पर खुद सलमान खान को अपना परिचय देना पड़ा था। लिहाजा यह खबर काफी सुर्खियों में रही थी कि सिने जगत के दिग्गज सितारे होने के बावजूद सलमान को एक विदेशी अभिनेता ने पहचानने से इंकार कर दिया था। ऐसे में क्या पूरा मामला चलिए जानते है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो दुबई में आयोजित एक शो के दौरान सलमान खान (Salman Khan) को एक हॉलीवुड के बहुत बड़े अभिनेता ने पहचानने से इनकार कर दिया। जिससे यह साफ होता है कि सलमान की फैंस फालोइंग हॉलीवुड में बहुत कम है।
बताते चले कि सलमान खान (Salman Khan) ऐसे अभिनेता है जिन्हें शायद ही देश में कोई शख्स न जानता हो। ऐसा इसलिए कि सलमान फिल्मों से लेकर अपनी निजी जिंगदी को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। इसके अलावा सलमान समाज सेवा के लिए भी जाने जाते हैं। जिसके लिए वह कई बार सुर्खियां भी बटोर चुके हैं। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जहां दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम का है। जहां सलमान शिकरत करने पहुंचे थे। इस दौरान हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉन ट्रेवोल्टा ने पहचानने से इंकार कर दिया था। ऐसे में सलमान खान ने बड़े अदब से जान को अपना परिचय दिया था। जिसका एक वीडियो अब सुर्खियां बटोर रहा है।

बताते चले कि यह वीडियो कुछ समय पहले का है। जब दुबई में एक अवार्ड समारोह आयोजित हुआ था। जिसमें बॉलीवुड सहित हॉलीवुड के भी कई कलाकार शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान को मंच पर बुलाकर पर्सनालिटी ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया था। लिहाजा इस पूरे वाक्ये के बाद सलमान की पॉपुलरटी में और इजाफा हुआ। इस पूरे वाक्ये के बाद हॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे सलमान (Salman Khan) को पहचानने लगे थे।