प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को एक बार एक लड़की ने संबंधी बनाने का ऑफर दे दिया था। जिस पर एक्ट्रेस ने यह कहते हुए जान बचाई थी कि वह ऐसी नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का डंका बजा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी ढेर सारी दिलचस्प बातें हैं। जो समय-समय पर सुर्खियां बटोरती रहती है। प्रियंका से जुड़ी ऐसी ही एक बात इन दिनों सुर्खियों में है। तो चलिए जानते हैं आखिर एक लड़की ने कैसे उन्हें संबंध बनाने का ऑफर दिया था। फिर एक्ट्रेस ने कुछ यूं बहाना बनाकर उससे अपनी जान छुड़ाई थी।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। ऐसे में उनसे जुड़े हजारों किस्से हैं। जो समय-समय पर सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसा ही एक किस्सा प्रियंका को एक लड़की द्वारा प्रपोज किए जाने का है। जिसे एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में बयां किया था। एक्ट्रेस ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि उन्हें एक बार एक लेसबियन लड़की ने प्रपोज कर दिया था।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से जुड़ा यह किस्सा साल 2014 का है। जब वह करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची थी। प्रियंका इस शो में दीपिका पादुकोण के साथ पहुंची थी। इस दौरान करण ने प्रियंका से सवाल किया गया कि क्या आपके जीवन में कभी कोई ऐसी परिस्थिति बनी है, जिसकी वजह से आपको झूठ बोलना पड़ा हो। करण के सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका खुद के साथ हुए इस वाक्ये को शेयर किए।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बताती है कि एक बार वह नाइट क्लब में थी। तब एक महिला ने उन्हें संबंध बनाने के लिए प्रपोज किया था। महिला द्वारा कही गई बातें सुनकर एक्ट्रेस हैरत में पड़ गई। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि कैसे इससे छुटकारा पाएं। ऐसे में प्रियंका (Priyanka Chopra) ने उस महिला से झूठ बोलते हुए कहा कि उनके पास एक ब्वॉयफ्रेंड हैं। वह एक रिश्ते में हैं।
आगे प्रियंका बताती है कि उस महिला की बातें सुनकर मैं हैरत में पड़ गई। मैं सोच रही थी कि उसे कैसे समझाउं कि मैं ऐसी नहीं हूं। मेरा एक ब्वॉयफ्रेंड हैं। मैं सिर्फ लड़कों को ही डेट करती हूं। आगे एक्ट्रेस करण से कहती है कि उस दौरान उनका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। बावजूद उस महिला से छुटकारा पाने के लिए मुझे यह झूठ बोलना पड़ा कि मेरा ब्वॉयफ्रेंड है।
प्रियंका के निजी जीवन की ओर रूख किया जाए तो वह शादीशुदा है और एक बच्चे की मां हैं। प्रियंका हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी की। शादी के तीन साल बाद यह कपल पैरेंट्स।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड में उनकी आने वाली फिल्म जी ले जरा है। जिसमें उनके अपोजिट फरहान अख्तर नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। अब यह फिल्म कब रिलीज होगी फिलहाल इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन प्रियंका अपने इस पुराने किस्से की वजह से सुर्खियों में जरूर बनी हुई है।