प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज इंटरनेशनल स्टार है। उनकी फैंस फालोइंग आज देश ही बल्कि विदेशों में भी खूब है। ऐसे में जब प्रियंका चोपड़ा 16 साल की थी तो उन्हें कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता था। पिता ने भी उनके लुक व स्टाइल को लेकर नसीहत दे डाली थी। जिससे अभिनेत्री काफी दुखी हुई। इस बात का जिक्र प्रियंका चोपड़ा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का दमखम दिखा रही है। प्रियंका का स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस से सुपरस्टार बनने तक का सफर तय करना बेहद कठिन था। इस दौरान उन्हें कई तरह की उलझनों से गुजरना पड़ा।
प्रियंका अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा खुद की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। फिर चाहे उनके लव अफेयर हो या फिर निक जोनस संग उनकी शादी। निक से शादी के बाद प्रियंका (Priyanka Chopra) लगातर सुर्खियों में रहती हैं। निक एवं प्रियंका की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ऐसे में एक बार प्रियंका ने अपने बचपन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है।

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तब उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। जब वह टीनएज में थीं तब उनके स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा को उनका टाइट कपड़े पहनान बिल्कुल पसंद नहीं था। बेटी के तंग कपड़े देख उन्होंने नसीहत दी थी कि वह इस तरह के कपड़े बिल्कुल भी न पहने। प्रियंका बताती है कि पिता जी की इसी बात पर हमारे बीच अनबन हो गई थी।
प्रियंका (Priyanka Chopra) बताती है जब मैं यूके से इंडिया आई तो मैं घुंघराले बालों वाली बच्ची थी। लेकिन जब मैं 16 साल की हुई तो मेरे पापा मुझे देखकर हैरान हो गए। प्रियंका बताती है कि स्कूल में लड़के उनका पीछा करते थे। जब यह बात उनके पिता को पता चली तो उन्होंने मेरे पकड़ों पर पाबंदी लगा दी थी। हालांकि यह वक्त कुछ ही दिनों तक चला। प्रियंका बताती है कि कुछ दिन बाद मेरे पापा मुझे समझने लगे और हम दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गए। इस दौरान मैं जो भी अच्छा-बुरा करती वह पापा से शेयर करती थी।