अनु कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। 80 व 90 के दशक की फिल्मों में अनु कपूर हर छोटी-बड़ी फिल्मों में नजर आते थे। अनु कपूर ने अपने करियर में तमाम तरह के किरदार निभाए। कभी वह वकील बनकर कोर्ट में हंगामा किया तो कभी विलेन बनकर। कभी उन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाया तो कभी बिजनेसमैन बनकर अपनी शानदार कॉमेडी से लोगों का दिल जीता।

लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में अनु कपूर के साथ इंटीमेट होने से इंकार कर दिया था। जिस पर अभिनेता बुरी तरह से भड़क उठे और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को जमकर खरी खोटी सुनाई थी। तो चलिए जानते हैं किस फिल्म से जुड़ा है यह किस्सा।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो फिल्म सात खून माफ में अनु कपूर प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट कास्ट किए गए। फिल्म की डिमाण्ड थी कि अनु कपूर एवं प्रियंका चोपड़ा के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माया जाए। अनु कपूर इस सीन के लिए तैयार थे, लेकिन ऐन मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने यह सीन करने से मना कर दिया। जिस पर अनु कपूर प्रियंका चोपड़ा पर भड़क गए। उन्होंने एक्ट्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।
रिपोर्ट की माने तो अनु कपूर ने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा को इंटीमेट सीन करने में दिक्कत नहीं है बल्कि उन्हें मेरे साथ यह सीन करने में दिक्कत है। क्योंकि मैं दिखने में हीरो लोगों की तरह सुन्दर नहीं हूं। इसलिए प्रियंका मेरे साथ इंटीमेट सीन नहीं करना चाहती थी।
तो वहीं पूरे मामले में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि अनु कपूर मेरे पिता के दोस्त हैं। वह मेरे से उम्र में काफी बड़े हैं। इसलिए ऐसा सीन करने में वह अनु कपूर के साथ खुद को सहज महसूस नहीं कर पाएगी। इसलिए उन्होंने इस सीन को करने से मना कर दिया।
Also Read- लड़कियों को आम्रपाली दुबे ने दी सलाह, कहा-यदि ब्वॉयफ्रेंड नहीं ले जा रहा डिनर पर तो आजमाएं ये तरीका
Also Read- पत्नी के साथ पति करता था अप्राकृतिक सेक्स, विरोध पर कहता था कि यह मेरा शौक है..