सिने इंडस्ट्री से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जिन्हें जब फैंस सुनते है तो वह खुद को जोर-जोर ठहाके लगाने से रोक नहीं पाते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार फिल्मों की शूटिंग के दरम्यान कई बार ऐसे प्रैंक कर जाते हैं। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छा जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) , अभिषेक बच्चन व रानी मुखर्जी से जुड़ा सुर्खियों में है।

दरअसल यह बात तो सभी जानते हैं कि फिल्मों की शूटिंग के दरम्यान कलाकार एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते हैं। लेकिन यही मस्ती कभी-कभार मुसीबत बन जाती है। ऐसा ही एक बार वाक्या सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सुपुत्र अभिषेक बच्चन के साथ हुआ। जिसकी वजह से उन्हें खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। जिसकी वजह थी प्रियंका चोपड़ा। तो क्या था पूरा मामला चलिए जानते हैं।
अभिषेक बच्चन के साथ प्रियंका ने किया प्रैंक
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की गिनती आज ग्लोबल एक्ट्रेस में होती हैं। प्रियंका ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। प्रियंका की हर पोस्ट को उनके फैंस खूब लाइक व शेयर करते हैं। तस्वीरों के अलावा प्रियंका कई बार खुद से जुड़ी यादों को साझा करके सुर्खियां बटोरती रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया। जिसकी वजह से वह खूब सुर्खियों में रहीं। प्रियंका पुरानी बातों को यादकर बताती है कि एक बार वह अभिषेक का फोन चोरी करके रानी मुखर्जी को एक प्यार भरा मैसेज कर डाली थी। उनके इस प्रैंक के चलते अभिषेक को रानी मुखर्जी की तरफ से काफी कुछ सुनना पड़ा था।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) काफी समय पहले खुद के द्वारा की गई हरकत को याद करते हुए बताती है कि एक बार अभिषेक बच्चन भूलवश अपना फोन छोड़कर चले गए। जहां मैं और रीतेश देशमुख बैठे हुए थे। इस दौरान प्रियंका कहती है कि मेरे मन में ख्याल आया कि क्यों न कुछ मस्ती की जाए। लिहाजा मैंने अभिषेक का फोन उठाया और जल्दी-जल्दी में रानी मुखर्जी को तीन चार मैसेज भेज दिए। प्रियंका बताती है कि मैंने मैसेज में लिखा कि मैं आपको बहुत मिस करता हूं, तुम कहां हो। तुम मुझे चाहती हो आदि। प्रियंका बताती है कि ये मैसेज करने के बाद मैं अभिषेक का फोन स्विच ऑफ करके छिपा दिया।
थोड़ी देर बाद जब अभिषेक फोन की तलाश में उनके पास पहुंचे तो। मैं यह कहते हुए उन्हें फोन वापस कर दिया कि तुम यार बड़े भुलक्कड़ हो। कही पर भी अपना फोन छोड़कर चले जाते हो। मेरी नजर अगर तुम्हारे फोन में न गई होती तो यह आज तुम्हारे पास न होता। आगे एक्ट्रेस बताती है कि अभिषेक को फोन मिला। उनकी जान में जान आई। लेकिन अभिषेक की हालत उस समय खराब हो गई। जब उन्होंने फोन को स्विच ऑन किया, और रानी का फोन आया। उन्होंने अभिषेक को कहा कि तुम्हे क्या हो गया है। तुम क्या अनाप-शनाप मैसेज कर रहे हो। रानी मुखर्जी थोड़ी देर तक अभिषेक को खरी-खोटी सुनाने के बाद फोन कट कर दिया। ऐसे में अभिषेक सख्ते में थे कि मैंने क्या कर दिया। रानी मुझे क्यो सुना रही हैं। लेकिन जब अभिषेक ने प्रियंका के चेहरे में स्माइल देखी तो उन्हें यह सब समझते देर नहीं लगी कि यह सब प्रियंका का किया धरा है। जिस वजह से रानी उन पर भड़क रही है।

रिपोर्ट की माने तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अभिषेक बच्चन के साथ यह प्रैंक इसलिए किया था क्योंकि अभिषेक भी प्रियंका का एक बार फोन छिपा लिए थे। प्रियंका के लाख मिन्नते करने के बाद अभिषेक ने प्रियंका का फोन वापस लौटाया था। लिहाजा जैसे ही प्रियंका का मौका मिला तो उन्होंने भी अभिषेक से बदला लेने यह प्रैंक कर डाला।
अब बात करें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के आने वाली फिल्मों की तो वह जल्द ही जी ले जरा, कल्पना चावला, शीला जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। प्रियंका के फैंस उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। लेकिन वर्तमान समय में प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली में बिजी चल रही हैं। क्योंकि हाल ही में एक्ट्रेस मां बनी हैं।