नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है। जहां आए दिन वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती थी। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल नोरा फतेही (Nora Fatehi) जिस सोशल मीडिया एकाउंट इंस्ताग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती थी, वहां आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती थी। इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते थे। लेकिन अब नोरा का वह इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो चुका है। जिससे सभी हैरान हैं। नोरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए हमेशा ही अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी शेयर करती रहती थी। जब नोरा के 30 मिलियन फालोवर हुए थे तो उन्होंने बेहद शानदार तरीके से इसे सेलीब्रेट किया था और सभी लोगों को धन्यवाद दिया थ। ऐसे में अब अचानक इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट नजर ही नहीं आ रहा है।
बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इंस्टग्राम पर 37.6 मिलियन फॉलोवर थे, ऐसे में उनका अकाउंट सबसे ऊपर ही नजर आता था। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। अगर अब आप नोरा फतेही को इंस्टाग्राम पर सर्च करेंगे, तो उनका पेज वहां पर नजर ही नहीं आएगा। जबकि कई नोरा फतेही के फैंस पेज शो करेंगे। नोरा फतेही ने आखिरी बार शेरों के साथ तस्वीर शेयर की थी। ऐसे में नोरा का यह इंस्ताग्राम एकाउंट क्या वाकई में डिलीट हो गया है। या फिर इसके पीछे कुछ और कारण है। फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
दुबई में है नोरा
नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों दुबई में है। जहां वह वेकेशन एंजॉय कर रही है। नोरा ने अपने इंस्ताग्राम पर कुछ समय वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट की थी। तस्वीर में वह दो शेरों के बीच बैठी थी। जिसमें नोरा ने लिखा था अब बस लॉयन एनर्जी ही होगी। बाकी कुछ नहीं।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) आखिरी बार ‘डांस मेरी रानी’ गाने में नजर आई थीं। इस गाने में उनके साथ पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा नजर आए थे। इससे पहले दोनों सितारे नाच मेरी रानी गाने पर नजर आ चुके थे। नोरा एलबम सांग के अलावा फिल्मों में भी अब नजर आने लगी है। नोरा आखिरी बार अजय देवगन के साथ फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थी।