बॉलीवुड फिल्मों में हीरो-हिरोइन के अलावा हीरोज की भी जोड़ी खूब पॉपुलर रही। इसी जोड़ी में से एक है जैकी श्राफ व अनिल कपूर (Anil Kapoor) की। दोनों ही सितारों ने एकसाथ कई फिल्में की। ऑन स्क्रीन इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्मों बड़े भाई व छोटे भाई की इस जोड़ी को देख लोग रियल लाइफ में भी बड़े व छोटे भाई मानने लगे थे।

लेकिन हम आपको बता दें कि यह जोड़ी सिर्फ फिल्मों में ही बड़े व छोटे भाई थे। असल में यह एक-दूजे से अलग है। लेकिन यह बात जरूर सही है कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) जैकी श्राफ को रियल में भी अपने बड़े भाई मानते थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अनिल कपूर एवं जैकी श्राफ ने कर्मा, राम लखन, हीरो जैसी कई फिल्में एकसाथ में की। इन दोनों सितारों के अभिनय को खूब पसंद किया गया। फिल्म परिंदा में भी दोनों सितारें साथ नजर आए थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर कुछ ऐसा हुआ था जिससे कारण जैकी श्राफ ने अनिल कपूर को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। ऐसे में क्या था पूरा मामला चलिए जानते हैं।
दरअसल अनिल कपूर (Anil Kapoor) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। 90 के दशक में इनका इंडस्ट्री में जमकर बोलबाला था। इन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। अनिल कपूर आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं अनिल कपूर की बीते कुछ साल पहले मलंग फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor) कई अन्य फिल्मों में भी इंस्पेक्टर का किरदार निभा चुके हैं। वर्तमान समय में अनिल कपूर एक उम्र होने के बाद फिट बॉडी को लेकर जमकर सुर्खियों में रहते हैं। अपनी फिट बॉडी की वजह से वह सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरते हैं।
आज अनिल (Anil Kapoor) भले ही अकेले सुर्खियों में छाए रहते हो, लेकिन एक समय वह जैकी श्राफ की वजह काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे थे। यह पूरा वाक्या फिल्म परिंदा की शूटिंग के दौरान का है। रिपोर्ट की माने तो फिल्म के सेट पर अनिल कपूर को जैकी श्राफ ने एक जोरदार थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद यह पूरा मामला जमकर सुर्खियों में रहा था। लेकिन रिपोर्ट की माने जैकी श्राफ ने अनिल कपूर (Anil Kapoor) के कहने पर ही उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा था। दरअसल मामला यह था कि अनिल कपूर एवं जैकी श्राफ के बीच एक थप्पड़ मारने का सीन था। क्योंकि अनिल कपूर फिल्म में छोटे भाई थे और जैकी श्राफ बड़े भाई। ऐसे में रोल को दमदार बनाने के लिए अनिल ने जैकी से रियल में एक जोरदार थप्पड़ मारने की बात कही थी।

जिससे सीन में जान आ सके। लिहाजा मजबूरी में जैकी श्राफ ने अनिल पर हाथ उठाया। जब यह पूरा मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कहा कि जैकी श्राफ उनके बड़े भाई हैं। लिहाजा बड़े भाई के हाथ से मार खाना बड़ी बात होती है। यह एक प्रकार का आर्शिवाद हैं। वैसे भी हमने यह पूरा काम सीन को दमदार बनाने के लिए किया था। लेकिन मीडिया में इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है जो कि गलत हैं। जैकी श्राफ फिल्म में ही नहीं बल्कि रियल में भी मेरे बड़े भाई है। उनकी मैं बड़ी इज्जत करता हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि दर्शक हम दोनों की जोड़ी को बड़े-भाई व छोटे भाई के रूप में बेहद पसंद करते हैं।