माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी आगामी वेब सिरीज द फेम गेम को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने माधुरी द कपिल शर्मा शो पहुंची। जहां उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ा एक अहम किस्सा शेयर किया।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) लम्बे समय से पर्दे से दूर है। कुछ समय पहले वह एक रियालिटी शो में बतौर जज नजर आई थी। लम्बे समय से फिल्मों से दूर माधुरी एक बार फिर से वेब सिरीज द फेम गेम के चलते सुर्खियों में है। द फेम गेम वेब सिरीज के प्रमोशन में इन दिनों माधुरी बिजी है। हाल ही में माधुरी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो पहुंची। जहां उन्होंने कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान माधुरी ने शो में अपनी लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस बताती है कि एक बार बिजली बोर्ड सुधारने के बहाने उनके घर में चार शख्स घुस आए थे।
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) द कपिल शर्मा शो में बताती है कि जब व्यक्ति फेमस हो जाता है, तो उसे कुछ नुकसान भी उठाना पड़ता है। लोग तरह-तरह के बहाने अख्तियार कर उनसे मिलने की कोशिश करते है। ऐसा ही कुछ उनकी लाइफ में हुआ। एक्ट्रेस बताती है कि एक बार उनके घर का बिजली का बोर्ड खराब हो गया था। उन्होंने इलेक्ट्रीशियन को उसे ठीक करने के लिए बुलाया। तब एक शख्स की बजाय चार लोग उनके घर में घुस आए थे। माधुरी (Madhuri Dixit) बताती है कि ये सभी लोग घर में घुसे और मुझसे पूछा बोर्ड कहा। उन्होंने मेरा बोर्ड देखा और उसे ठीक किया। तीन लोग बोर्ड करने के बाद चले गए। लेकिन एक शख्स वहीं रह गया। जब मैंने पूछा कि आप क्यों नहीं गए। तो उसने कहा कि मैं बोर्ड ठीक करने थोड़ी न आया था। मैं उनके बहाने आपको सिर्फ देखने आया था।

बता दें कि माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की अपकमिंग वेब सिरीज फिल्म 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में संजय कपूर, मुस्कान जाफरी, मानव कौल, लक्षवीर करण जैसे सितारे नजर आएंगे। माधुरी की अपकमिंग फिल्म का पहले नाम फाइंडिंग अनामिका था। जिसे बाद में चेंज करके द फेम गेम रख दिया गया था। माधुरी दीक्षित आखिरी बार कलंक फिल्म में नजर आई थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। जो खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। ऐसे में अब माधुरी की आगामी वेब सिरीज क्या कमाल दिखाती है। यह तो रिलीज के बाद ही पता चल सकेगा।