Best Multicolor Dupatta: वेडिंग फक्शन में आपकी सुंदरता में चार चाँद लगा देंगे ये ब्यूटीफुल मल्टीकलर दुपट्टे.अगर आप भी किसी फक्शन में जाने के लिए या फिर किसी भी शादी या पार्टी में जाने के लिए सिंपल सूट कैरी कर रही हैं तो इन सेट्स में ये मल्टी कलर्ड दुपट्टे आपको और भी आकर्षक और खूबसूरत बनाने में आपकी सहायता करेंगे। जिसे आप अपने हिसाब से स्टाइल कर सकते हैं।अगर आप प्लेन ब्लैक कुर्ती पहनने की सोच रही हैं, तो आप इसे मल्टीकलर दुपट्टे के साथ पेयर कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को और निखार देगा।
व्हाइट कुर्ती के साथ बंदनी प्रिंट दुपट्टा

अगर आप भी किसी प्रोग्राम में सिम्पल कुर्ती पहनते हो तो यह रंगबिरंगी बंदनी दुपट्टा आपकी कुर्ती की शोभा बढ़ा देगा। इसके साथ आप झुमके और हील्स भी पहन सकती हैं। यह आपके लुक को ऑफिस या फेस्टिवल के लिए बेस्ट बना देगा अगर आप व्हाइट कलर की कुर्ती पहनना पसंद करती हैं तो इसके साथ बंदनी(bandini) प्रिंट का दुपट्टा पहन सकती हैं। यह बहुत ही अच्छा ग्लेमर लुक देता है।
यह भी पढ़े: महिलाओं को जरूर Try करना चाहिए ये 5 बेहतरीन लेडीज परफ्यूम
खूबसूरत दिखने के लिए पहने कलरफुल ईयरिंग

इस सफ़ेद कुर्ती और रंगीन दुपट्टा के साथ में आप खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए आप इसके साथ कलरफुल स्टोन ईयरिंग, रिंग और फ्लैट सैंडल पहन सकती हैं। आप इसके विकल्प ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में आसानी से मिल जाता है।
वेडिंग फक्शन में आपकी सुंदरता में चार चाँद लगा देंगे ये ब्यूटीफुल मल्टीकलर दुपट्टे
क्रीम कलर के कुर्ती के साथ मल्टी कलर दुपट्टा
किसी भी शादी या फिर पार्टी में जाने के लिए आप क्रीम (Cream)कलर की स्ट्रेट कुर्ती पहन सकती हैं जिसके साथ आप मल्टी कलर का दुपट्टा डालेगी तो यह आपकी सुंदरता को और भी बढ़ा देगा। इसके साथ ही आप चाहें तो हैंडबैग(hand band), सनग्लासेज और ईयरिंग्स भी पहन सकती हैं। जो आपके लुक को और भी ग्लैमरस बना देगा।
पिंक प्लेन कुर्ती के साथ रंगबिरंगी दुपट्टा

पिंक कलर की प्लेन कुर्ती को बहुरंगी दुपट्टे के साथ पहना जा सकता है। जिसके लिए आप ब्लैक शेड का मल्टीकलर दुपट्टा ले सकती हैं। यह इसके साथ बहुत अच्छा जाता है।इसके साथ ही आप ऑक्सीडाइज्ड (oxidized)ज्वेलरी जैसे झुमके और चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इस प्रकार के कुर्ती आपको बाजार में आसानी से मिल जाती है।
पिले रंग की कुर्ती में यह दुपट्टा आपके लुक को बनाएगा खास
आप किसी भी शादी के मौके पर आप पीले रंग की कुर्ती को बहुरंगी दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं। आप मल्टीकलर नेकलेस या झुमके भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को और क्लासी बनाता है। किसी भी आयोजन में सबकी निगाहे आप पर ही टिकी रहेगी।
यह भी पढ़े: Pink बिकनी पहन सोनाली राउत ने समुद्र किनारे लगाई आग, एक्ट्रेस की हॉटनेस देख फैंस हुए मदहोश
स्माल प्रिंट की कुर्ती आपको देगी क्लासी लुक
अगर आप चाहे तो किसी भी फंक्शन में इस रंगबी रंगी दुपट्टा के साथ स्मॉल(Small) प्रिंट का कुर्ता भी पहन सकती हैं। साथ ही आप इसके साथ स्लिंग बैग भी कैरी कर सकती हैं, ताकि आप अपना जरूरी सामान रख सकें। यह आपके लुक को और भी ट्रेडिस्शनल बनाएगा।