Goat Farm Business : बकरी पालन करके सालाना कमाएं 30 लाख रूपए

एक दौर था जब बकरी पालन का व्यवसाय एक विशेष वर्ग जाति के लोग करते थे।

बकरी पालन को हीन भावना से देखा जाता था। लेकिन बदलते दौर में यह एक बिजनेस का रूप ले चुका हैं।

देशभर में कई ऐसे फर्म आपको मिल जाएंगे, जिन्होंने बकरी पालन का व्यवसाय छोटे स्तर से शुरू किया।

आज इस व्यवसाय से वह सालाना 30 लाख से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं।

दुनियाभर में बकरी की करीब 103 नस्ले पाई जाती हैं। जिसमें भारत देश में 21 नस्लें पाई जाती हैं।

जिसमें मारवारी, बरबरी, जखराना, जमुनापारी, बीटल, सिरोही, ब्लैक बंगाल, कच्छी, गद्दी, ओस्मानाबादी व सुरती हैं।

रिपोर्ट की माने तो देशभर में कुल 14.9 करोड़ बकरियां हैं, देश में बकरियों का बाजार 10 लाख करोड़ का है।

बरबरी नस्ल की बकरियों को बांधकर पाला जा सकता हैं।

यह उन किसानों के लिए अच्छी हैं जिनके पास चराने की जगह नहीं।

बरबरी नस्ल की बकरियां अन्य नस्लों की अपेक्षा काफी फुर्तीली होती है। यह एक बार में 3 से 5 बच्चे जन्म देती हैं।

सालभर में इनके बच्चे बेंचने के लिए तैयार हो जाते हैं। यह एक लीटर दूध देती हैं।

बरबरी बकरियों को कम बीमारी होने के साथ ही इनका पालन आसान होता है।

बरबरी नस्ल की बकरियों के दाम भी बाजार में अच्छे मिलते है।