MP Weather: Weather Update: मध्यप्रदेश में खूब बरस रहे बदरा, कुछ दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम! मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने ली करवट बेमौसम लगा की बरसात की झड़ी, कभी मौसम ठंडा तो कभी चलने लगती है. ठंडी हवाएं इस समय एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद हैं। जिसके कारन अचानक से बारिश हो रही है। और सभी को भीषण गर्मी से राहत मिली है.
एक साथ हुए दो विक्षोभ सक्रीय

आपको बता दे की इस बार एक साथ दो पच्छिमी विछोभ सक्रीय हुए है। यह दोनों विक्षोभ पाकिस्तान पर बने हुए हैं। एक साथ दो विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ महाराष्ट्र से लेकर मालदीव तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है। जिससे कारन तेज हवा और गरज बरस के साथ बरसात हो रही है।
यह भी पढ़े: MP News: दिल्ली से भोपाल लौट रही वंदे भारत Train हुई हादसे का शिकार, सामने गाय आने से हुई दुर्घटना
जानिए किस जिले में हुई कितनी मिलीमीटर बारिश
बता दे की प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हवा का रुख भी लगातार दक्षिणी बना हुआ है। इसके कारन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का कारण बन रही है। बता दे की कल शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक दमोह में पांच, भोपाल में 3.6, नौगांव में तीन, रीवा में दो, खंडवा में एक, धार में 0.9, इंदौर में 0.8, गुना में 0.8, सागर में 0.7 मिलीमीटर वर्षा हुई। ग्वालियर, सतना, उज्जैन एवं मंडला में बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर गिरे जमकर ओले।
मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार आज शनिवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में 7.6 किलोमीटर तक की ऊंचाई तक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ दक्षिणी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। जो प्रदेश में बारिश के आसार बना रहा है.
पुरे प्रदेश में बादलों ने डाला डेरा
मध्य प्रदेश में निचले स्तर पर हवा का रुख दक्षिणी बना हुआ है, जबकि लगभग तीन किमी. की ऊंचाई पर हवा का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं के साथ नमी आने के कारण पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। और यह बदल थम थम के बरस सकते है।
Weather Update: मध्यप्रदेश में खूब बरस रहे बदरा, कुछ दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम!
इन जिलों में ओले गिरने की सम्भावना

मौसम के बदलते मिजाज के कारन पुरे प्रदेश का मौसम काफी ठंडा हो गया है। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। बता दे की आज शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में वर्षा होगी। कटनी, सागर,नरसिंहपुर, पन्ना, जबलपुर, विदिशा, भिंड, रायसेन एवं दतिया जिले में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। ऐसे में आप भी मस्त इस सुहावने मौसम का आनंद लीजिये।
यह भी पढ़े: कुदरत का करिश्मा! गाय ने दिया शेर की तरह दिखने वाले बछड़े को जन्म, अद्भुत नजारा देखने को उमड़ी भीड़
आकाशीय बिजली गिरने से हुयी बच्चे की मौत
शुक्रवार को मौसम बदलने के साथ सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम जिले में जमकर वर्षा होने के साथ ही ओलावृष्टि हुई। राजगढ़ जिले में भी दोपहर बाद तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। इस दौरान बिजली गिरने से ग्राम कला कुंडल गांव में स्कूल के ग्राउंड में खेल रहे देवकरण गुर्जर के 10 वर्षीय बेटे विशाल की मौत हो गई।