पैसा हर कोई कमाना चाहता है। जिसके लिए वह दिनभर रात मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार तमाम प्रयासों के बाद भी मन मुताबिक धन इंसान नहीं कमा पाता है। अगर वह कमाता भी है तो धन उसके पास टिकता नहीं हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि हमेशा पैसों से आपकी तिजोरी भरी रहे। धन की कभी भी आपको कमी न हो। तो आज हम आपको एक ऐसे टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं। जो काफी प्रचलित हैं। इस टोटको को लेकर मान्यता है कि इसे करने से हमेशा धन की तिजोरी पैसों से भरी रहती हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है आखिर यह प्रचलित टोटका।

धन प्राप्ति के उपाय
अगर आप भी पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं। धन आपके पास आता तो है, लेकिन टिकता नहीं है। ऐसे में अगर इस टोटके आजमा सकते हैं। जानकार बताते है कि यह टोटका काफी कारगर है। इसे करने से पैसों से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है। आपको करना कुछ नहीं हैं बस एक लाल पकड़े में एक साबुत लौंग बांध लीजिए। इसके बाद नहा-धोकर पूरी श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी की पूजा कीजिए। इसके बाद लौंग से बंधे हुए लाल कपड़े को धूप अगरबत्ती दिखाइए। इसके बाद अपनी तिजोरी में उत्तर दिशा की ओर इस लाल पोटली को रख दीजिए।
मान्यता है कि यह टोटका कुछ ही दिनों में अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। इस टोटके के चत्मकार के आपके दिन बदलने लगते हैं। आपकी जिंदगी में सुख-समृद्धि व धन की बढ़ोत्तरी होने लगती है। आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहेगी।
इन चीजों का रखें ध्यान
मान्यता है कि रात के समय घर में जब भी झाडू लगाए। तो झाड़ू के दौरान घर से निकले कचरे को कभी रात के समय बाहर न फेंके। इसके अलावा रात में कभी भी किसी को पैसे न दें। इन चीजों को का अगर आप ध्यान रखेंगे। तो निश्चित ही आपकी तिजोरी हमेशा धन-धान्य से भरी रहेगी।
नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी प्रचलित टोटको पर आधारित है। यह पूरी तरह से सत्य एवं सटीक है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते है।