आज जिस शेयर की हम बात कर रहे हैं उसने निवेशकों को धन कुबेर दिया है। जिस किसी ने इस शेयर में 1 लाख निवेश करके अब उसे बनाया रखा होगा वह आज 27 करोड़ का मालिक होगा।
दरअसल जिस शेयर की हम बात कर रहे हैं वह विनती ऑगेनिक्स (Vinati Organics) है। इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। शेयर ने अब हजार दो हजार नहीं बल्कि पूरे 2 लाख फीसदी का रिर्टन दिया है। इस शेयर की कीमत कभी 75 पैसे के करीब थी। लेकिन 19 मई 2022 को यह शेयर 2000 रूपए से ज्यादा की कीमत पर कारोबार किया। यदि 75 पैसे के भाव में इस शेयर में किसी ने 1 लाख रूपए लगाए रहे होंगे तो वह करोड़ों रूपए का मालिक होगा। विनती ऑर्गेनिक्स शेयर का बीते 52 हफ्तों का हाई लेवल 2,289.55 रूपए रहा है।
निवेशकों को बनाया धन कुबेर
विनती ऑर्गेनिक्स (Vinati Organics) शेयर की कीमत 7 नवम्बर 2003 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 75 पैसे के करीब थी। लेकिन 19 को यह शेयर 2040.10 रूपए के कारोबार के साथ बंद हुआ। इस दरम्यान शेयर ने अब तक 2 लाख फीसदी का रिटर्न दिया। यदि 75 पैसे के भाव में किसी ने एक लाख रूपए किया होता और उस निवेश को अब तक बनाए रखता तो वह आज 27.28 करोड़ रूपए का मालिक होता।
9 साल पहले 50 रूपए थी शेयर की कीमत
विनती ऑर्गेनिक्स (Vinati Organics) शेयर की कीमत 9 साल पहले 50 रूपए के करीब थी। 6 सितम्बर 2013 को इस शेयर की कीमत 44.18 रूपए थी। तो वहीं 19 मई 2022 को इस शेयर की कीमत 2046.10 रूपए के करीब जा पहुंची। 6 सिम्बर 2013 के दरम्यान अगर किसी ने 1 लाख रूपए निवेश किए होते 9 साल बाद वह एक लाख रूपए 46 लाख रूपए से ज्यादा कीमत में बदल गए होते।
Also Read- Post office Mis schemes : इस स्कीम के तहत पोस्ट ऑफिस में करें निवेश, हो जाएंगे मालामाल
Also Read- रीवा का सुन्दरजा आम स्वाद में बेहद लजवाब, देश ही नहीं विदेशों में भी सबसे पॉपुलर