वास्तु शास्त्र का जीवन में बड़ा महत्व है। कौन सी चीज किस दिशा में होनी चाहिए, इसके क्या प्रभाव है। सभी को विस्तार से बताया गया है। ऐसे में आज हम उत्तर दिशा को लेकर जानेंगे कि यह दिशा में किस तरह की चीजे रखने से हमारी दिनचर्या में क्या नकारात्मक एवं सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
रिपोर्ट की माने तो उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर को समर्पित है। इसलिए जरूरी है कि यह दिशा दोष मुक्त रखें। शास्त्रों में बताया गया है कि उत्तर दिशा में वास्तु दोष होने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। मान्यता है कि इस दिशा में कोई भी भारी चीज नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन में कमी होती है।
उत्तर दिशा की यह चीजें देती है शुभ परिणाम
मान्यता है कि घर का द्वार हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इस दिशा में आईना एवं दर्पण लगाना शुभ माना जाता है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसलिए उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाना चाहिए। तो वहीं नौकरी में तरक्की पाने के लिए उत्तर दिशा की ओर धन के देवता कुबेर की प्रतिमा लगानी चाहिए।
यह भी देते हैं शुभ फल
मान्यता है कि घर की रसोई हमेशा उत्तर दिशा पर होनी चाहिए। ऐसा होने पर मां अन्नपूर्णा देवी की कृपा हमेशा व्यक्ति पर बनी रहती है। इसी तरह उत्तर दिशा पर मौजूद दीवालों व दरवाजों पर नीला पेंट कराने से धन लाभ के योग बनते हैं। इसी तरह उत्तर दिशा की पर मौजूद दीवारों पर दरारे नहीं आने देना चाहिए। जिन घरों की दीवालों पर दरारे रहती हैं मान्यता है उस घर की तरक्की रूक जाती है।
नोट- इस आलेख में दी गई जानकारी पर हम यह दावा नहीं करते हैं कि यह पूर्णतः सत्य एवं सटीक है। इसलिए किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पूर्व जानकार से सलाह अवश्य लें।