Vastu Tips : गृह क्लेश व पैसों की तंगी से परेशान हैं। तो जीवन में इन सरल उपायों को जरूर आजमाना चाहिए। मान्यता है कि इन्हें करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही पैसों की भी किल्लत दूर होती है। ये उपाय न सिर्फ आपके सपने को पूरा करेंगे। बल्कि झगड़े व विवाद से भी आपको बताएंगे। ऐसे में इन सरल उपायों को अपनाने में कतई देरी ना करें। साथ ही इन उपायों के संबंध में बताया गया है कि जिस किसी के घर में आए दिन लड़ाई झगड़े होते हैं। पैसे की कमी नहीं छोड़ रही है वे लोग यह सरल उपाय करें। अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।
क्या है उपाय
हर किसी को घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे को घर में पूर्व -उत्तर दिशा मे लगाएं। साथ ही तुलसी के पौधे की प्रतिदिन पूजा करें। स्नान करवाएं और धूप दीप अवश्य करें।
कहा गया है कि प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के पूर्व जगे और मुख्य द्वार खोलकर उसकी सामने सफाई करें। इसके पश्चात एक गिलास जल लेकर दरवाजे के सामने छिड़क दें। ऐसा प्रतिदिन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन का आगमन कभी बंद नहीं होता।
सूर्योदय होते ही दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर प्रतिदिन काले तिल को छत पर छिड़क देना चाहिए। इस टोटके को करने से सुख शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पोछा लगाते समय पानी में दो चम्मच नमक मिलाकर घर में पोछा लगवाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती।
हमें कभी भी पश्चिम या उत्तर दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए। सदैव इस बात का ध्यान रखें कि पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोए। पूर्व की ओर सिर करके सोने पर ज्ञान की वृद्धि होती है तो वही दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोने से आयु में वृद्धि होती है।
घर में अशोक का पौधा लगाने से धन में वृद्धि होती है साथ ही घर के सभी लोगों में आपसी प्रेम बढ़ता है। साथ ही बताया गया है कि अशोक के पेड़ की जड़ का छोटा टुकड़ा लाकर पूजा घर में रखें। ऐसा करना बहुत ही शुभ बताया गया है।
नोट- यह उपाय करने से सटीक परिणाम मिलते है इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले जानकार से सलाह अवश्य लें।