UP News : पति-पत्नी के बीच झगड़े होना आम बात हैं। लेकिन कई बार यह झगड़ा जानलेवा साबित हो जाता हैं। ठीक ऐसा ही एक मामला इन दिनों उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सामने आ रहा है। जहां एक दम्पत्ति के बीच हुए मामूली विवाद में पत्नी इतना व्यथित हुई कि वह खौलता हुआ पानी पति पर उड़ेल दिया। जिससे पति बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी आनन-फानन में पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी की माने तो यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कासजंग जिले के आमांपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर मोहल्ले का है। जहां जसरूद्दीन अपने पत्नी अफरोज के साथ रहते हैं। बीते दिनों किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद से पत्नी इतना व्यथित हुई कि वह खौलता हुआ पानी पति पर उड़ेल दिया। जिससे पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मदद से अध जले पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल की हालत को गंभीर देखते हुए पुलिस ने जसरूद्दीन को अलीगढ़ रेफर किया है।
Also Read- Amber Protein Share निवेशकों को किया मालामाल, 1 लाख को बना दिया 10 लाख
Also Read- ब्लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन निया शर्मा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखें तस्वीर