UPSSSC PET Result 2022 : यूपी पीईटी रिजल्ट 2022 का आया परीक्षा परिणाम, इस लिंक पर करें डाउनलोड : – उत्तर प्रदेश के 25 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अक्टूबर 2023 में आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है।
UPSSSC पीईटी परिणाम 2023 आयोग द्वारा बुधवार, 25 जनवरी 2023 को शाम को घोषित किया गया। इसके साथ ही UPSSSC ने आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पीईटी स्कोरकार्ड 2022 डाउनलोड लिंक को भी सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक से अपना परिणाम और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें यूपी पीईटी स्कोर कार्ड
UPSSSC PET Result 2022 : ऐसे में उम्मीदवार जो UPSSSC द्वारा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित UP PET 2022 में शामिल हुए थे, उन्हें अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर रिजल्ट पेज पर जाने के लिए होम पेज पर लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
यहां उम्मीदवारों को अपना विवरण (जैसे रोल नंबर आदि) भरना और जमा करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. UP PET स्कोर कार्ड 2022 का प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवार सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।
UPSSSC PET Result 2022 : बता दें कि UPSSSC ने अधिसूचना जारी कर 28 जून को UP PET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जो 31 जुलाई तक जारी रही। इसके बाद 1 अक्टूबर को आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए और 15 व 16 अक्टूबर को परीक्षा हुई।
आयोग ने उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगने के बाद 20 अक्टूबर को परीक्षा के लिए अनौपचारिक उत्तर कुंजी और 9 जनवरी, 2023 को संशोधित उत्तर कुंजी जारी की थी। उसके बाद 25 जनवरी को परीक्षार्थियों के नतीजे और स्कोर कार्ड जारी किए गए।