UP News : सिलेण्डर से लीक हो रही गैस में आग लगने से घर में मौजूद दो ममेरी बहन, दादी व नानी की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन इस घटना ने सबकुछ मातम में बदल दिया। बताया जाता है कि शादी के लिए खाना बनाने से पूर्व गैस चालू की जा रही थी। इस दरम्यान सिलेण्डर लीक होने की वजह से आग भड़क उठी। जिससे अफरा-तफरी मच गई। गैस से निकली आगने 6 लोगों को अपनी चपेट मे ले लिया। जो बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दरम्यान इनकी मौत हो गई।
इनकी हुई मौत
यह घटना शनिवार की शाम की है। जिसमें लड़की की दादी मुन्नी देवी 60 वर्ष, नानी गंगा देवी 65 वर्ष, ममेरी बहन नीलम 35 वर्ष व एक अन्य बुरी तरह से झुलस गए थे। जिनकी मौत हो गई है। बताया जाता कि वैवाहिक कार्यक्रम के मण्डप के नीचे खाना बनाने की तैयारी चल रही थी तभी यह हादसा हो गया।
Also Read- RIL शेयर ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, एक लाख निवेश के बन गए 4 करोड़
Also Read- Rajnish Wellness : सालभर में इस शेयर ने निवेशकों को बनाया लखपति, जाने एक साल पहले क्या था रेट