Rewa News : शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत बैजनाथ गांव में एक सीमेंट कर्मचारी की पत्थर पटककर हत्या कर दी गई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तड़पते हुए घायल को संजय गांधी स्मृति अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की सरेराह हुई हत्या से क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित है।
फिलहाल मौके पर चोरहटा थाना व नौबस्ता चौकी का पुलिस बल तैनात है। तो वहीं मृतक का शव मर्चुरी में रखा दिया गया है। बुधवार की दोपहर पोस्ट मार्टम की प्रक्रिया होगी। खबरों की माने तो मृतक गांव का प्रतिष्ठित व्यक्ति होने के साथ ही अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री का कर्मचारी है।
क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट की माने तो अरूणेन्द्र उर्फ अरूण मिश्रा पुत्र रामरंगीले मिश्रा 52 वर्ष निवासी बैजनाथ मंगलवार की शाम साढ़े 7 बजे ड्यूटी पूरी करके सीमेन्ट फैक्ट्री से घर लौट रहा था। दावा है कि वे फैक्ट्री में हेल्पर के रूप में कार्यरत थे। लेकिन लोकल होने के कारण जमीन संबंधी विवादों के प्रकरण को निपटाने के लिए कंपनी यहां-वहां भेजती रहती थी। इस कारण क्षेत्र के लोग अरूणेन्द्र मिश्रा को अपना जानी दुश्मन मानते थे। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि अरूणेन्द्र मिश्रा कंपनी से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात आरोपियों ने उन ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। जिससे सिर गंभीर चोट आई। जानकारी के बाद पुलिस को सूचना देकर परिजन घायल को लेकर सीधे एसजीएमएच लेकर पहुंचे, जहां अरूणेन्द्र मिश्रा की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कंपनी जमीन की नाप-जोख आदि के लिए भेजती थी। जिसके चलते लोग रंजिश रखते थे। इसी की वजह से अरूणेन्द्र की हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं और आरोपियों की पतासाजी में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
Also Read- रीवा लोकायुक्त ने की आज तीन बड़ी कार्रवाई, 5000 की रिश्वत लेते जनपद पीसीओ सहित दो अन्य अधिकारी ट्रेप
Also Read- Rewa Latest News : तेज रफ्तार स्कार्पियों डिवाइडर से टकराई, दो की मौत कई घायल