पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े- MP News

पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े- MP News

MP News : भोपाल। प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बट गया है। इस सड़क दुर्घटना में कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। मामला क्या है चलिए जानते हैं।

पुलिस वाहन व ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत की यह घटना शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खरई कोटा फोरलेन हाईवे की है। जहां पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर से एक ग्रामीण का ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बट गया है। खबरों की माने तो मंगलवार को पुलिस थाना तेंदुआ के वाहन और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुलेरो की टक्कर से ट्रेक्टर दोस्तों में बंट गया। इस सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सहित पुलिस वाहन में सवार तेंदुआ थाना प्रभारी सहित अन्य आरक्षक घायल हुए हैं।

पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े- MP News

कई पुलिस कर्मी घायल

इस एक्सीडेंट में तेंदुआ थाना प्रभारी मुकेश दुबेलिया, पुलिस वाहन में सवार अन्य पुलिस स्टाफ घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए खरई उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक बंटी धाकड़ भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।

ऐसे हुई दुर्घटना

स्थानीय लोगों की माने तो ट्रैक्टर बंटी धाकड़ पुत्र शिवनारायण धाकड़ चल रहा था। जो बरखेड़ा से सरई गांव की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर एक भूसे वाहन के पीछे चल रहा था। ट्रैक्टर के पीछे तेंदुआ थाने का वाहन था। जिसमें थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मी सवार थे। बताया जाता है कि कुछ दूर बाद ट्रैक्टर चालक ने सरई ग्राम की ओर अचानक ट्रैक्टर की स्टेयरिंग मोड़ दी थी। जिससे पुलिस वाहन चालक कुछ समझ नहीं पाया। लिहाजा यह टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि ट्रैक्टर दो भागे में बट गया। इस घटना को जिस किसी ने भी मौके पर देखा सभी के होश उड़ गए। खबरों की माने तो इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक व पुलिस कर्मी दोनों ही पक्षों से लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया थ। जबकि वाहन लम्बे समय तक मौके पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़े रहे।

Also Read-

Rewa Railway News: रीवा से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन रद्द, 3 मई तक रहेगी निरस्त

Singrauli News : भूमि नामांतरण के बदले पटवारी ने फरियादी से मांगी 56000 की घूंस, 15000 लेते लोकायुक्त के हाथों हुआ ट्रेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *