Shehnaaz Gill से शादी करने के लिए लड़के में होने चाहिए ये गुण, वरना वह छोड़कर जाएंगी भाग!
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की पॉपुलरटी अब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। धीरे-धीरे शहनाज की फैंस फलोइंग बढ़ रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने बताया कि शादी के लिए लड़के में क्या गुण होने चाहिए। अगर नहीं हुए तो वह उसे छोड़कर भाग जाएगी।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बिग बॉस रियालिटी शो से लाइम लाइट में आई थी। जहां शहनाज एवं सिद्धार्थ की कमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। शो में शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को कई बार शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। शो से बाहर आने के बाद शहनाज एवं सिद्धार्थ कई बार एक साथ स्पॉट किए गए। दोनों एक-दूसरे का केयर करते अक्सर देखे जाते थे। हालांकि शहनाज तो सिद्धार्थ को कई बार प्रपोज कर चुकी थी। लेकिन सिद्धार्थ शहनाज को हमेशा अपनी अच्छी दोस्त बताते थे। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज पूरी तरह से टूट गई थी। आज भी वह सिद्धार्थ को खूब याद करती हैं और हमेशा यह प्रार्थना करती है कि सिद्धार्थ जहां कहीं भी हो खुश रहे।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) हाल ही में मसाबा गुप्ता के साथ ढेर सारी बातें की। जहां उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया। शादी के सवाल पर शहनाज ने खुलकर बातें की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए।
शहनाज (Shehnaaz Gill) कहती है कि यदि कोई लड़का उनसे शादी करना चाहता है तो उसमें यह गुण होने चाहिए। वह कहती है कि मैं अच्छी लिसनर नहीं हूं। इसलिए लड़के को मेरी हर बात सुननी होगी। मेरी तारीफ करनी होगी। आगे शहनाज कहती है कि मुझसे शादी का क्यो पूछ रहे हो, पक जाओंगे। शहनाज कहती है कि शादी का प्लान मत बनाओं क्योंकि फिर 24 घंटे बोलना पड़ेगा। अगर वह नहीं बोलेगा तो मैं उसे छोड़कर चली जाउंगी।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह सलमान खान के साथ जल्द ही कभी ईद कभी दीवाली फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रिया कपूर के साथ एक फिल्म साइन की है। जिसमें अनिल कपूर एवं भूमि पेडनेकर लीड रोल में होंगे। ऐसे में अब साफ है कि टीवी एवं रियालिटी शोज के अलावा शहनाज का जादू हमें बॉलीवुड फिल्मों में भी देखने को मिलेगा।
Also Read- तीसरी बार प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़की Kareena Kapoor, कहा- क्या मैं बच्चा पैदा करने की मशीन हूं…