टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) बॉलीवुड फिल्मों के एक्शन हीरो हैं। वह अब तक बॉलीवुड में कई एक्शन फिल्में दे चुके हैं। इन दिनों टाइगर अपनी आगामी फिल्म गणपत की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो फिल्म की शूटिंग के दौरान टाइगर (Tiger Shroff) जख्मी हो गए हैं। उनके आंख में चोट लगी है। जिसकी जानकारी खुद टाइगर (Tiger Shroff) ने एक तस्वीर शेयर करके दी। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि टाइगर की एक आंख में चोट लगी हैं। आंख के नीचे काले धब्बे पड़ा हुआ है। आंख भी हल्की लाल है।
यूके में हो रही फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट की माने तो टाइगर (Tiger Shroff) इन दिनों यूके हैं। जहां वह गणपत फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। गणपत फिल्म से जुड़े अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग के लि कृति सेनन भी यूके पहुंची थी। जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
टाइगर श्राफ एवं कृति सेनन स्टारर फिल्म गणपति साल 2022 के आखिरी तक सिनेमा घरों मे रिलीज हो सकती है। फिल्म के अब तक कई मोशन पोस्टर सामने आ चुके हैं।
जिसमें टाइगर (Tiger Shroff) का जबदस्त अवतार देखने को मिला है। बीते दिनों कृति सेनन का भी एक वीडियो गणपत के सेट से सामने आया था। जिसमें कृति सेनन मोटर साइकिल में बैठकर आगे निकल जाते हैं। तो फिल्म से जुड़ा एक शख्स कहता है कि मैडम यहां जाना है। वहां नही। बता दें कि अब तक टाइगर श्राफ (Tiger Shroff) कई जबदस्त फिल्में दे चुके हैं। वॉर फिल्म में टाइगर श्राफ का जबदस्त एक्शन देखने को मिला था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब टाइगर के फैंस उनकी नई अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।