ट्रक व कार की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत से तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। यह घटना छत्तसीगढ़ के कोरवा में हुई है। रिपोर्ट की माने तो कार सवार रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। जहां यह घटना कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में लमाना के पास हुई है। तीनों मृतक मैनपाट महोत्सव में शामल होने के लिए जा रहे थे। इस दुर्घटना की बांगो थाना पुलिस जांच कर रही है।

कोरबा क्षेत्र के बांगो थाना के इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। जिस वजह से कार व ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। जिसने भी यह हादसा देखा उसके होश उड़ गए। इस हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर लम्बे समय तक जाम जैसी स्थिति लगी रही। इस घटना से दो लोगों की जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तो वहीं तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों ने इसे पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाधित यातायात को बहाल कराया।
रिपोर्ट की माने तो अंबिकापुर व कोरबा मुख्य मार्ग में लमाना के पास यह हृदय विदारक दुर्घटना हुई है। यह घटना तड़ाके सुबह 4 बजे की है। जिसमें कार क्रमांक सीजी 15 सीडब्ल्यू 7681 के परखच्चे उड़ गए। घटना में उदयपुर के शिक्षक रमेश सिंह, बुद्धिनाथ व पेट्रोल पम्प संचालक ट्रांसपोर्टर व ठेकेदार पंकज झा की मौत हुई है। तीनों मृतक रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी है। जो बीते दिनों कार में सवार होकर अंबिकापुर जिले के पर्यटन क्षेत्र मैनपाट महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। जहां वह दुर्घटना के शिकार हो गए।