पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं। तो शुक्रवार के दिन इन उपायों को करके इससे मुक्ति पा सकते हैं। शुक्रवार का दिन वैसे भी मां लक्ष्मी को समर्पित है। मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि के मार्ग अपने आप खुल जाते हैं। वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई उपाय बतए गए हैं। जिन्हें जीवन में उतार कर पैसों की तंगी से निजात पाया जा सकता है।

मां लक्ष्मी धन व वैभव की देवी है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन, निर्मल हृदय से इनकी उपासना करता है वह हमेशा धन, वैभव को प्राप्त करता है। वास्तु शास्त्र की माने तो घर का दक्षिण व पूर्व दिशा धन की दिशा है। इसलिए इस दिशा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दिशा में हरे-भरे पौधे संजाएं। ऐसा करने से फंसा हुआ धन आसानी से मिल जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी व कुबेर की प्रतिमा स्थापित करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। जिसे धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं होती है।
शुक्रवार को करें यह उपाय
आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। सफेद वस्त्र धारण करे। मां लक्ष्मी को सफेद मिष्ठान अर्पित करें।, मां लक्ष्मी मंदिर में कमल, मखाना, बताशा, शंख, कौड़ी आदि अर्पित करें। शुक्रवार के दिन तिजोरी में कमल का फूल रखें। उक्त फूल को एक माह तक उसी स्थान पर रखा रहने दें। इसके बाद नया फूल रखें। मान्यता है कि ये सब उपाय पैसों की तंगी से मुक्ति दिलाते हैं।