भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे पुरानी व बड़ी बीमा कंपनी है। यह ग्राहकों को कई तरह के प्लान पेश करती है। ऐसे में यदि आप रिटायरमेंट को लेकर चिंतित है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं। क्योंकि हम आपको एक ऐसे शानदार प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जो बैंक खाते में पैसे होने के बाद भी यदि आपके मन में यह विचार आ रहा है कि पेंशन की चिंता कैसे दूर की जाए तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े।
दरअसल LIC एक ऐसी पॉलिसी लेकर आया है। जिसमें बड़ी रकम जमा करनी होती है। जिसमें 20,000 प्रतिमाह पेंशन की गारंटी दी जाती है। इस पॉलिसी में खाय यह है कि एक पॉलिसीधारक को यह जानकारी देती है कि उसे जीवनभर कितनी पेंशन मिलेगी। लिहाजा इस प्लान में आप अपने या परिवार के किसी सदस्य के लिए निवेश कर सकते हैं।
LIC की यह पॉलिसी जीवन अक्षय नाम से है। जिसमें एक मुश्त राशि जमा करने पर आजीवन पेंशन मिलती है। इस पॉलिसी में खास बात यह है कि पॉलिसी लेते समय निवेशक को यह जानकारी होती है कि उसे कितनी पेंशन मिलने वाली है।

ऐसे में यदि आप इस पॉलिसी को लेना चाहते हैं तो आप इसमें मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक व सालाना पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं। इस पॉलिसी के कई अन्य भी फायदें है। यदि आप इस पॉलिसी में निवेश करते हैं तो तीन महीने बाद आपको लोन लेने की भी सुविधा मिल जाती है। इस पॉलिसी में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
यह पॉलिसी एक प्रकार की सिंगल प्रीमियत नॉन लिंक्ड नॉन पार्टिसिपेटिंग व पर्सनल एन्युटी पॉलिसी है। जिसमें कम से कम 1 लाख निवेश करना होगा। यदि आप 1 लाख रूपए जमा करते हैं तो आपको सालारा 12 हजार रूपए पेंशन मिलेगी। जिसे 35 से लेकर 85 वर्ष आयु के लोग जब चाहे ले सकते हैं। परिवार के कोई भी दो सदस्य संयुक्त वार्षिकी भी ले सकते हैं। पेंशन पाने के लिए यहां 10 अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं।
LIC की लाइफ अक्षय-VII पॉलिसी में कुल 10 विकल्प दिए जाएंगे। पहला विकल्प प्रीमियम पर 20 हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन मिलती है। यदि आप यह पेंशन चाहते हैं तो आपको 40,72,000 निवेशकी जरूरत होगी। जिसमें आपको मासिक 20,967 रूपए पेंशन मिलेगी। एलआईसी की यह पॉलिसी आपके भविष्य को सुरक्षित बनाने का विकल्प देती हैं। यदि आप एलआईसी की इस पॉलिसी के तहत दिए गए किसी एक विकल्प को चुनते हैं तो उस अनुसार आपको निवेश करने की जरूरत होगी।
Also Read- Facebook हर महीने दे रहा लाखों रूपए कमाने का मौका, जाने पूरा तरीका
Also Read- LIC ने पेश की New Policy, 1050 निवेश पर 19 लाख का तगड़ा रिटर्न