सोने के भाव बिकता है यह आम, प्रति किलो कीमत जान रह जाएंगे दंग

सोने के भाव बिकता है यह आम, प्रति किलो कीमत जान रह जाएंगे दंग

पिछले साल आपने एक खबर जरूर सुनी होगी जिसमें कि मध्य प्रदेश के एक किसान पति पत्नी के बारे में बताया गया था| उस खबर के अनुसार मध्य प्रदेश के एक किसान दंपति अपनी फसल की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड और फसल की सुरक्षा के लिए कुत्तों को तैनात किया हुआ था| दरअसल उन्होंने जापान में उगाए जाने वाले मियाज़ाकी आम की फसल उगाई थी और उसी फसल को बचाने के लिए सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया था| दंपति का कहना था कि ट्रेन में एक आदमी ने उन्हें पौधे के अंकुर दिए थे| आपने यह तो जरूर सुना होगा कि भारत में ही आम की अनेकों किस्में पाए जाते हैं जिनका शायद हम नाम भी नहीं जानते होंगे| जो कि अपने अलग रंग रूप और स्वाद के लिए प्रसिद्ध होते हैं|
मध्य प्रदेश के इस दंपति के अनुसार जो आम उन्होंने बोया है उसका रंग मानिक होता है| क्यूशू प्रान्त में मियाज़ाकी शहर में उगाए जाते हैं। इसीलिए इनका नाम मियाजाकी रखा गया है| सामान्यतः सामान्यतः इन आमो का वजन 3.5किलो से अधिक होता है| इसमें चीनी की मात्रा केवल 15 परसेंट के लगभग ही होती है| किसान दंपति के अनुसार यह आम अप्रैल से अगस्त के बीच उगाया जाता है|

सोने के भाव बिकता है यह आम, प्रति किलो कीमत जान रह जाएंगे दंग

बात करें इस आम की कीमत के बारे में तो जापान के मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार यह आम दुनिया का सबसे महंगे आमो में से एक है पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2.5 लाख से 2.75 लाख थी जापान के अनुसार यह आम इरविन आम है जोकि दक्षिण पूर्व एशिया में बड़े तौर पर उगाए जाने वाले “पेलिकन आम” से अलग है|

आंखों के लिए फायदेमंद है यह आम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह आम आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है इस आम में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होती है इसके साथ ही beta-carotene और फोलिक एसिड भी पाए जाते हैं जो कि आंखों के लिए अच्छा होता है|

Also Read- एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की नीलामी करेगा Shiba Inu का Metaverse

Also Read- CNG के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी, माहभर में 6 बार बढ़े दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *