श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का पहला प्यार कौन है यह बात बहुत कम लोगों को पता है, लेकिन इस बात का खुलासा खुद श्रद्धा कपूर ने एक बार किया था।
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। श्रद्धा की दुनियाभर में गजब की फैंस फालोइंग है। वह अब तक कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। श्रद्धा की जोड़ी कई सितारों संग बन चुकी हैं। जिसमें से एक जोड़ी वरूण धवन एवं श्रद्ध कपूर की है। फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करते है। वरूण धवन एवं श्रद्धा कपूर बीते साल एबीसीडी फिल्म में एकसाथ नजर आए थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर ने वरूण धवन से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया था। श्रद्धा ने वरूण को अपना पहला प्यार बताया था। जब श्रद्धा छोटी थी तब वह वरूण को प्रपोज करने के लिए पहाड़ी इलाके में ले गई थी।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो साल 2015 में वरूण धवन एवं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिल्म एबीसीडी के प्रमोशन के दौरान एक टीवी रियालिटी शो में पहुंची थी। जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस दरम्यान श्रद्धा कपूर ने अपने दिल का राज खोलते हुए बताया था कि वह कभी वरूण धवन से प्यार करती थी। श्रद्धा बताती है कि यह बात उन दिनों की है जब वह छोटी थी। उस दरम्यान श्रद्धा बताती है कि उन्होंने तय कर लिया था कि वह वरूण से अपने दिल की बात कहकर ही मानेगी।

जिसके लिए श्रद्धा (Shraddha Kapoor) ने एक अनोखा तरीका निकाला। वह वरूण को प्रपोज करने के लिए पहाड़ियों ले गई। जहां उन्होंने अपने प्यार को इजहार करने के लिए अलग तरीका आजमाया। श्रद्धा ने वरूण से कहा कि हम एक गेम खेलते है। मैं जो बोलूंगी उसका जवाब तुम्हे सीधे करके देना है। वरूण ने कहा ठीक है। आगे श्रद्धा बताती है कि मैंने वरूण से कहा कि यू लव आई। श्रद्धा की यह बात सुनकर वरूण कुछ सोचे समझे इंकार कर दिया। फिर वहां से भाग गए।
रिपोर्ट की माने तो यह पूरा वाक्या उस दौर का है जब श्रद्धा (Shraddha Kapoor) महज 8 साल की थी और वरूण धवन 8 साल के। लेकिन हम आपको बता दें कि वरूण एवं श्रद्धा का यह किस्सा भले ही बचपन का हो। लेकिन यह सोशल मीडिया में तेजी से सुर्खियां उस समय बटोरा था। श्रद्धा (Shraddha Kapoor) के इस वीडियो में दुनियाभर के लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी। बता दें कि श्रद्धा कपूर एवं वरूण धवन एबीसीडी 2 व स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्म में साथ नजर आए थे। इन दोनों फिल्मों में इस जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्मों के अलावा वरूण एवं श्रद्धा अब अच्छे दोस्त हैं। वरूण जहां शादी करके अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हैं। तो वहीं श्रद्धा कपूर फिलहाल सिंगल है और वह अपने फिल्मी करियर में बिजी है।