सिने जगत से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्रियां देह व्यापार में संलिप्त है, इस तरह की कई बार खबरें हमने मीडिया की सुर्खियों में पढ़ी है। एक बार फिर से कुछ इसी तरह की खबरें सामने आ रही है। जिस पर सहजा विश्वास करना कठिन काम है। लेकिन पुलिस ने देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त कई लोगों को न सिर्फ पकड़ा है बल्कि पूरे मामले से पर्दा भी उठाया है। ऐसे में यह पूरा मामला कहां का है। पुलिस ने यह कार्रवाई कहां की है। इसमें कौन-कौन पकड़े गए हैं चलिए जानते हैं।

दरअसल यह खबर गोवा के पणजी से आ रही है। जहां देह व्यापार के चल रहे काले धंधे पर पुलिस ने रेड मारी है। इस धंधे में संलिप्त कई लड़कियों को बरामद किया गया है। जिसमें सिने जगत की एक अभिनेत्री का भी नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि देह व्यापार में पकड़ी गई अभिनेत्री अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गाड में एक छोटा सा किरदार निभा चुकी है। इसके अलावा यह अभिनेत्री सलमान खान की दबंग 2 फिल्म में भी एक छोटा रोल प्ले कर चुकी है।
हालांकि यह अभिनेत्री कौन, इसका क्या नाम है। पुलिस ने इस बात को उजागर नहीं किया है। पुलिस ने अभिनेत्री की पहचान गुप्त रखी है।

तो वहीं देह व्यापार मामले में आयशा सैय्यद नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की माने तो पूरे मामले की कर्ताधर्ता यही लेडी है। पुलिस ने मीडिया को बताया उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोवा के एक होटल में देह व्यापार का कार्य किया जा रहा है। जिसमें कई लड़कियां शामिल हैं। ये लड़कियां मुम्बई से लाई गई है। सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपनी टीम से एक शख्स को ग्राहक बनाकर होटल में भेजा।
जब सूचना प्रमाणित पाई गई तो पुलिस ने दलबल के साथ रेड मारी। जहां देह व्यापार में संलिप्त कई लड़कियों को रंगे हाथ दबोचा गया है। तो कई मौके से भागने में सफल भी रही है। रिपोर्ट की माने तो सिने जगत से तल्लुक रखने वाली अभिनेत्री को पुलिस ने सुधार गृह भेजा है। जबकि इस कारोबार की कर्ताधर्ता आयशा के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम करके कानूनी कार्रवाई कर रही है।