शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) व कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह तो सभी को याद होगी। फिल्म के लगभग सभी कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिल में एक अलग छाप छोड़ी थी। इसी फिल्म की एक अदाकारा से आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं। यह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि वनिता खरात (Vanita Kharat) है। जिन्होंने कबीर सिंह फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नौकरानी का किरदार निभाया था। फिल्म के एक सीन में इनसे गिलास टूट जाता है। जिस पर शाहिद इन्हें दौड़ाते हैं। तो वहीं वनीता भी डरे के मारे काफी तेजी से भागती हैं। फिल्म का यह सीन बेहद मजेदार था।

जिसे दर्शक शायद ही आज तक भूल पाएं हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कबीर सिंह फिल्म में मोटी व काली दिखने वाली शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की यह नौकरानी असल जिंदगी में बला खूबसूरत हैं। रियल लाइफ की जब आप इनकी तस्वीरें अपनी आंखों से देखेंगे तो, आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि यह वहीं एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कबीर सिंह फिल्म में शाहिद की नौकरानी का किरदार निभाया था। दरअसल किरदार में वनीता (Vanita Kharat) एक उम्रदराज महिला दिखती हैं। लेकिन असल में वह बेहद यंग व खूबसूरत हैं। हां यह जरूर है कि अन्य एक्ट्रेसों की अपेक्षा वह थोड़ी मोटी हैं। लेकिन खूबसूरती में यह किसी बड़ी अभिनेत्री कम नहीं हैं।
हालांकि कबीर सिंह फिल्म में वनिता खरात (Vanita Kharat) का रोल काफी छोटा था, लेकिन बेहतरीन अदाकारी से इन्होंने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी।
कबीर सिंह का वह सीन तो सभी को याद होगा जब कॉच का गिलास शाहिद की नौकरानी के हाथ से छूट जाता है। जिसके बाद शाहिद उसे जमकर दौड़ाते हैं। सीन में सीधी-सादी नौकरानी का किरदार प्ले करने वाली वनिता असल जिंदगी में बला की खूबसूरत हैं।

बताते चले कि वनिता (Vanita Kharat) सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वह अपनी खूूबसूरत तस्वीर शेयर करती रहती हैं। वनिता के सोशल मीडिया इंस्तग्राम में 70 हजार से ज्यादा फालोवर हैं। जो अभिनेत्री की हर तस्वीर को बेहद पसंद करते हैं।
Also Read- Juhi Chawla को अंटी कह बुरी फंसी Kiara Advani, सताया जान से मारने का डर!