किसी भी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। क्योंकि साल 2021 में कई ऐसी करेंसिंया रही जिनकी कीमत में अचानक उछाल देखने को मिला। तो वहीं कई ऐसे फैक्टर भी सामने आए, जिनकी वजह से कई करेंसियों के दामों में काफी मंदी देखने को मिली।

इसी क्रम में टेरा, ईथर जैसी करेंसियों में खूब उछाल देखने को मिला। अब सवाल यह उठता है कि क्या साल 2022 में भी यह करेंसियां तगड़ा रिटर्न देंगी। तो चलिए जानते हैं साल 2022 में कौन सी करेंसी तगड़ा मुनाफा करा सकती हैं।
बिटकॉइन इथेरियम
बिटकॉइन के दामों में साल 2021 में तगड़ा उछाल देखने को मिला। बिटकॉइन 68000 डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंचने के बाद इसमें भारी गिरावट भी दर्ज हुई। हालांकि कुछ समय बाद इस करेंसी तेजी से रिकवरी भी की। लेकिन अपने ऑलटाइम हाई प्राइज को नहीं छू सकी। अब ऐसे में यह माना जा रहा है कि साल 2022 में एक बार फिर से इसके दामों में वृद्धि हो सकती हैं। तो वहीं इथेरियम करेंसी में भी 800 फीसदी वृद्धि देखी गई। माना जाता है कि साल 2022 में यह एक बार फिर से उछल सकती है।
ये करेंसियां करा सकती है साल 2022 में तगड़ा मुनाफा
रिपोर्ट की माने तो बिटकॉइन, इथेरियम, शीबा इनु, एवलांच, सोलाना, कार्डानो, बायनेंस, पोल्काडॉट जैसी करेंसियां साल 2022 में तगड़ा मुनाफा करा सकती हैं। इन सभी करेसियों ने साल 2021 में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। जिससे यह माना जा रहा है कि निश्चित साल 2022 में यह करेंसिया एक बार फिर से अपना दम दिखाएगी।

नोट- बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश जोखिम से भरा है। इसलिए किसी भी करेंसी में निवेश से पहले पूरी तरह से रिसर्च जरूर कर लें। इस आलेश में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है। यह कोई फाइनेशियल एडवाइस नहीं है।