पेड़-पौधे जीवन का अभिन्न अंग है। वृक्षों के बगैर स्वस्थ्य जीवन की कामना संभव नहीं। वास्तु शास्त्र में कई वृक्षों को बेहद शुभ बताया गया है। मान्यता है कि घर की सीमा अगर यह वृक्ष लगे हो तो पीढ़ियों तक मां लक्ष्मी का उस घर में वास रहता है। जिससे कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं घर के समीप कौन से वृक्ष हमें लगाने चाहिए। जिससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता रहे। जिससे हम सुख-सम्पन्नता से परिपूर्ण जीवन का आनंद उठा सके।

बेल
वास्तु शास्त्र में बेल का पौधे घर की सीमा में होना बेहद शुभ बताया गया है। मान्यता है कि इस पौधे के घर की सीमा में होने से पीढ़ियों तक उस घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। जिससे घर में निवास करने वाले व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वैसे भी बिल्व पत्र भगवान शिव को अति प्रिय है। शिव पूजन के दौरान बेल के पत्ते उन्हें अर्पित किए जाते हैं। धार्मिक कार्यो के अलावा बेल की पत्तियां, फल व जड़े स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी है।
नीम का पेड़
नीम का पौधा घर के वायव्य कोण में यदि स्थित हो तो यह बेहद शुभ माना गया है। नीम का वृक्ष शुद्ध पर्यावरण के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य का कारक है। मान्यता है जो व्यक्ति जीवन में 7 नीम के पौधे लगाता है उसे मरणोपरांत शिव लोक की प्राप्ति होती है। जबकि जो व्यक्ति 3 नीम के पौधे लगाता है वह सौ वर्षो तक सूर्य लोक में सुख प्राप्त करता है।
ये पौधे करते हैं धन-धान्य में वृद्धि
वास्तु शास्त्र में कई पौधों को बेहद शुभ बताया गया है। यदि ये पौधे घर की सीमा में लगे हो तो बेहद शुभ परिणाम देते हैं। इन पौधों की सकारात्मक उर्जा से घर में मां लक्ष्मी का हमेशा वास बना रहता है जिससे व्यक्ति के घर कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र में जिन पौधों को शुभ बताया गया है उनमें अशोक, अनार, सुपारी, चमेली, गेंदा, आंवला, नारियल, केला, कटहल सहित कई अन्य वृक्ष शामिल हैं।