दहेज में मिली कार की स्टेयरिंग दूल्हे ने पहली बार थामी और शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा क्षेत्र के इकदिल इलाके के अकबरपुर गांव का है। जहां गांव के एक घर में तिलक समारोह आयोजित हुआ। दूल्हा पुलिस में सिपाही थी। जिसे दहेज में कार में मिली। तिलक समारोह सम्पन्न हुआ। दूल्हे ने पहली बार कार की स्टेयरिंग थामी। इसके बाद जो हुआ वह दिल दहलाने वाला था।
क्या था मामला
इकदिल क्षेत्र के अकबरपुर गांव के एक मैरिज हाल में तिलक समारोह आयोजित हुआ। दूल्हे को दहेज में कार मिली। जिसका ट्रायल लेने के लिए वह स्टेयरिंग में बैठा। लेकिन कार का ट्रायल लेना दूल्हे के लिए महंगा पड़ गया। दूल्हे ने दहेज में मिली कार से अपने ही रिश्तेदारों को रौंद दिया। जिससे एक महिला रिश्तेदार की मैत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए समीपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दरअसल इकदिल क्षेत्र के अकबरपुर गांव के रहने वाले अरूण कुमार की शादी फफूंद औरैय में तय हुई थी। गत मंगलवार को को उसका तिलक समारोह नगला दलप के समीप स्थित काव्या मैरिज हाल में आयोजित हुआ। तिलक समारोह में वर एवं कन्या पक्ष के लोग व रिश्तेदार मौजूद रहे। तिलक समारोह में मिली कार की चाबी दूल्हे को सौंपी गई। पंडित ने कार की पूजा कराई।
दूल्हा कार में बैठ गया। उसे कार चालू होने की जानकारी नहीं थी। अचानक उसका पैर एक्सीलेटर में पड़ गया। जिससे कार स्पीड पकड़ ली। लिहाजा कार के सामने खड़े रिश्तेदारों को वह कुचलते हुए आगे निकल गई।
इस हादसे में दूल्हे की बुआ सरला देवी 55 वर्षीय की मौके पर मौत हो गई। जबकि रिश्तेदार शिवम, शशिचंद्रा, धर्मेन्द्र व एक 10 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। जिसने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के संबंध में बताया गया कि दुल्हा पुलिस में सिपाही है। जिसे कार चलानी नहीं आती थी। वह पहली बार स्टेयरिंग पकड़ी थी।