MP News : आ रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि बीते माह दुल्हन व दूल्हे ने आर्य समाज मंदिर में परिजनों के बीच शादी की। शादी के चार दिनों तक वह घर में रही। इसके बाद मां की तबियत खराब होने का हवाला देकर पति को कहा कि मुझे मायके ले चलो। पति जब पत्नी को लेकर चला। तो रास्ते में उसने गाड़ी रूकवाया और कहा कि मुझे टॉयलेट जाना है। पति ने गाड़ी रोकी। पत्नी टॉयलेट के लिए गई। लेकिन लौटकर दोबारा गाड़ी के पास नहीं आई।
मामला खंडवा जिले के थाना छैगांवमाखन क्षेत्र के गांव कोलाडिट (आवलियां) का है। फरियादी बहादुरसिंह राजपूत ने बेटे अंतरसिंह की शादी के लिए पड़ोस के गांव बडियाग्यासुर में रहने वाले रिश्तेदार दुलेसिंह से बात की। दुलेसिंह ने महाराष्ट्र के परतवाड़ा के रहने वाले विलास राव पुत्र कैलाश राव वेलेकर से बात कराई। इस रिश्ते में विलास राव की भूमिका एजेंट के रूप में थी। उसने पूजा नाम की लड़की का फोटो दिखाया। अंतरसिंह को लड़की पसंद आ गई। शगुन के रूप में 1 लाख रुपए नकद और सोने की पांचाली दे दी। दी गई। सब तय होने के बाद एक दिन लड़की को आर्य समाज मंदिर बुलाया गया। जहां पारिवारिक लोगों के बीच शादी का कार्यक्रम विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया।

शादी के चौथे घर जाने लगने लगी जिद
फरियादी ने बताया कि शादी के चौथे दिन बहू पूजा जिद पर अड़ गई। कहा- मुझे भुसावल ले चलो। मेरी मां बीमार है। उसे भुसावल के किसी अस्पताल में भर्ती कराया है। मुझे नहीं ले गए, तो मैं खाना-पीना छोड़ दूंगी। तब जाकर बेटे अंतरसिंह ने भाड़े से फोर व्हीलर वाहन किया। पूजा को भुसावल लेकर जाने लगा। इसी दौरान गांव से महज 7 किलोमीटर बाहर निकले। रास्ते में दुल्हन ने टॉयलेट जाने की बात कही। वह गाड़ी से उतरी और थोड़ी दूर जाकर झाड़ियों की तरफ चली गई। हम लोग उसका इंतजार करते रहे। करीब आधे घंटे तक वह नहीं लौटी। आसपास देखा तो नहीं मिली। वह रुपए और सोने की पांचाली लेकर फरार हो गई। रिश्तेदार, एजेंट से संपर्क किया तो वह लुटेरी दुल्हन निकली।
मामला दर्ज, दुल्हन की तलाश में पुलिस
मामले में विवेचना कर रहे थाना छैगांवमाखन के एएसआई नंदराम वासुरे ने बताया कि पूजा, उसकी बहन नेहा के अलावा फरियादी के रिश्तेदार दुलेसिंह और महाराष्ट्र के एजेंट विलास राव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहचान के आधार पर युवती की गिरफ्तारी की जाएगी। जांच की जा रही है।
Also Read- पैर फिसलने से तालाब में डूबे दो सगे भाई-बहन, हो गई मौत- Singrauli News