swami vivekananda jayanti 2023 quotes : स्वामी विवेकानंद जी की जयंती हर साल 12 जनवरी को मनाई जाती। इस दिन को युवा दिवस के रूप में भी सेलीब्रेट किया जाता है। स्वामी जी के जन्मदिन के मौके पर स्कूलों में भाषण आदि का भी आयोजन किया जाता है। इस दिन सूर्य नमस्कार का भी आयोजन किया जाता है।
swami vivekananda jayanti 2023 quotes : स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्ता था। जिनका जन्म 12 जनवरी 1863 को पंश्चिम बंगाल राज्य के कोलकत्ता में हुआ था। भारत सरकार द्वारा साल 1984 में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तब से हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में सेलीब्रेट किया जाने लगा। स्वामी जी ने महज 25 साल की आयु में सांसारिक मोह को त्याग कर गुरू परमहंस के संपर्क में आए। जिसके बाद उन्होंने गुरू के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। स्वामी जी ने अमेरिका के शिकागों में आयोजित धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया था। महज 39 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद जी का 4 जुलाई 1992 को निधन हो गया। स्वामी जी के अनमोल वचन, उनके द्वारा दिए गए संदेश आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
swami vivekananda jayanti 2023 quotes : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इन मैसेज से दें अपने शुभचिंतकों को बधाई
- जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते
तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।
2. ज्ञान धन से उत्तम है, क्योंकि धन की तुम्हे रक्षा करनी पड़ती है,
मगर ज्ञान तुम्हारी रक्षा करता है।
3. उठो जागो और तब रूको नहीं
जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
4. असफलता का मतलब यह नहीं कि आप असफल है।
इसका बस यही मतलब है कि आप अभी तक सफल नहीं हुए।
swami vivekananda jayanti 2023 quotes
5. ठोकर इसलिए नहीं लगती कि इंसान गिर जाए,
बल्कि इसलिए लगती है कि इंसान सुधर जाए।
6. जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं,
बल्कि वो रिश्ते है जिनमें जीवन होना जरूरी है।
7. जैसा तुम सोचते हो
वैसे ही बन जाओगे।
खुद को निर्बल और सबल मानोगे
तो सबल ही बन जाओगे।
-स्वामी विवेकानंद
8. ब्रम्हाण्ड की सारी शक्तियां
पहले से हमारी है।
वो हमही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं
और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
9. जिस समय काम की प्रतिज्ञा करो
ठीक उसी समय उस काम को करना चाहिए
नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है।
10. एक नायक बनो और सदैव कहो
मुझे कोई डर नहीं है।
Also Read- Rewa : त्योंथर टमस नदी में खनिज माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई, लिफ्टर मशीन सहित 20 ट्राली रेत नष्ट