बेहद खतरनाक बीमारी का शिकार रह चुके है सुपरस्टार Salman Khan, मन में आने लगे थे सुसाइड के ख्याल

बेहद खतरनाक बीमारी का शिकार रह चुके है सुपरस्टार Salman Khan, मन में आने लगे थे सुसाइड के ख्याल

सलमान खान (Salman Khan) की गिनती बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में होती हैं। बेहतरीन बॉडीशेप से करोड़ों दिलों में राज करने वाले सुपरस्टार सलमान एक गंभीर बीमारी का शिकार रह चुके हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार सुसाइड करने तक का मन में ख्याल आ चुका हैं।

सलमान खान (Salman Khan) दमदार अभिनय, फिट बॉडी व युवाओं के सबसे फेवरेट सितारों में से एक हैं। दुनियाभर में सलमान के करोड़ों फैंस हैं। जो अपने सुपरस्टार से जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। बहुत कम लोगों को यह पता है कि सलमान एक गंभीर बीमारी का शिकार रह चुके हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार सुसाइड करने तक का मन में ख्याल आ चुका हैं। इस बात का खुलासा स्वयं सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

बेहद खतरनाक बीमारी का शिकार रह चुके है सुपरस्टार Salman Khan, मन में आने लगे थे सुसाइड के ख्याल

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन के दौरान सलमान खान (Salman Khan) ने बताया कि उन्हें कभी ट्राइजेमिनल न्यूरोलॉजीकल बीमारी थी। जो कि बेहद खतरनाक बीमारी में से एक है। इस बीमारी की वजह से सिर में इतना तेज दर्द होता कि उन्हें बिजली के झटके का अहसास होता था। इस बीमारी का इलाज कराने वह अमेरिका गए। जहां से वह स्वस्थ्य होकर लौटे। सलमान बताते है कि यह बीमारी कितनी खतरनाक इससे साफ समझा जा सकता है कि इसे सुसाइड डिजीज भी कहते हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति आत्महत्या करने की तक की सोचने लगता है। सलमान कहते है कि इस बीमारी की वजह से उन्हें भी इस तरह के कई बार ख्याल आए।

बताते चले कि फिल्म बॉडीगार्ड की रिलीज के दरम्यान साल 2011 में सलमान खान (Salman Khan) को अगस्त के महीने में असहनीय दर्द हुआ था। जिसके लिए सलमान अमेरिका स्थित लांस एंजिल्स इलाज के लिए जाना पड़ा था। जहां सर्जरी के बाद सलमान को डॉक्टरों ने कई तरह की सावधानियां बरतने की बात कही थी। रिपोर्ट की माने तो अब सलमान इस बीमारी को पूरी तरह से मात दे चुके हैं। डॉक्टरों की सलाह पर सलमान ने इस बीमारी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया। अब सलमान पूरी तरह से फिट हैं।

सलमान (Salman Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की बीते दिनों फिल्म अंतिम द ट्रूथ रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के अलावा सलमान खान टाइगर 3 फिल्म में जल्द नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान के पास कई अन्य फिल्में है। जिसमें वह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Also Read- Business Idea : पूरे सीजन रहती है इस बिजनेस की डिमाण्ड, महीने के 50 हजार तक की जा सकती है तगड़ी कमाई

Also Read- Business Idea : इस फल की खेती भर देगी धन का भण्डार, एक एकड़ से होगी 30 लाख की तगड़ी कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *