कपिल शर्मा शो से सीधे सड़कों पर आ गए Sunil Grover, चूड़ी बेंच कर रहे हैं गुजारा!
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) द कपिल शर्मा शो के सबसे पॉपुलर कलाकार है। जो कभी डॉ. गुलाटी बनकर लोगों का मनोरंजन करते हैं तो कभी गुत्थी बनकर। सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट सीजन में नजर नहीं आने वालीे हैं। वह शो से बाहर होते ही अपना खुद का एक नया कारोबार शुरू कर दिए हैं। वह इन दिनों सड़कों पर चूड़ी बेंचने का काम कर रहे हैं।

दरअसल सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) उन सितारों में से हैं जो लोगों का मनोरंजन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वह सोशल मीडिया में एंटरेटनिंग वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह सड़कों पर चूड़ी बेंचते हुए नजर आ रहे हैं। एक महिला सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) से सामान खरीदने की कोशिश करती है। लेकिन वह इसे बेंचने से मना कर देते हैं। वह कहते है कि मेरा सामान है। मेरी इच्छा मैं सेल करूं या न करूं।
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का यह वीडियो देखकर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सुनील ने जरूर यह सब सामान गुत्थी के लिए खरीदा होगा। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप बड़े एंटरेटनिंग हो सुनील भैय्या। कुल मिलाकर सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर ज्यादातर लोग पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं।
बताते चले कि सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) द कपिल शर्मा शो के अलावा फिल्मो में भी बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह अब तक कई बड़ी फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके हैं। सुनील ग्रोवर की अगली फिल्म गुडबॉय है। जो 7 अक्टूबर को सिनेमा घर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देश विकास बहल ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नीता गुप्ता व रश्मिका मंदाना जैसे सितारे नजर आएंगे।
Also Read- Akshara Singh MMS Video : अक्षरा सिंह का एमएमएस वीडियो लीक, यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन