Sunil Chhetri Birthday : सुनील छेत्री आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. मौजूदा फुटबॉलरों में Cristiano Ronaldo, Lionel Messi और अली मबखाउत के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी हैं.
नई दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का आज 37व जन्मदिन मना रहे हैं। 3 अगस्त 1984 को तेलंगाना मे जन्मे सुनील छेत्री आज 37 साल के हो गए है। सुनील छेत्री ने अपने करियर में बहुत से मुकाम हासिल किए हैं। यह भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल मारने वाले खिलाड़ी हैं। इन्होंने सन् 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करा था। सुनील छेत्री ने शुरू से अपने करियर में बहुत से उतार चढ़ाव देखे हैं। आज भले ही सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल के स्टार हैं मगर एक समय ऐसा भी था जब उनके कोच ने उन्हें एक नाकाम खिलाड़ी करार कर दिया था।

सुनील छेत्री के बारे में रोचक बातें
सुनील छेत्री ने अपने इंटरनेशनल करियर में 118 मैचों में 74 गोल कर चूके हैं। उनके मैचों का गोल औसत 0.63 है। जो की रोनाल्डो और मैसी से भी अच्छा हैं। रोनाल्डो का प्रति मैच औसत गोल 0.61 हैं। और जबकि मैसी अर्जेंटीना के लिए प्रति मैच 0.5 गोल करते हैं। यूएई के अली मेंबखाउत्त और लियोनेल मैसी 76 गोलों के साथ दूसरे स्थान पर और सुनील छेत्री उनके बाद तीसरे स्थान पर हैं।
कह सकते हैं कि सुनील छेत्री को यह खेल विरासत में ही मिला है। सुनील की मां सुशीला छेत्री और उनकी दो जुड़वा बहने भी इंटरनेशनल फुटबॉलर रह चुकी हैं। सुनील की मां और बहने नेपाल नेशनल फुटबॉल टीम की सदस्य रह चुकी हैं। सुनील 6 बार ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीत चूके हैं। सुनील छेत्री ने साल 2007 में सबसे पहले इस सम्मान को हासिल किया था।
Also Read- AP 10th Supplementary Result 2022 अब घोषित कर दिया गया है, यहां करें चेक
Also Read- Rohit Sharma : IND vs WI 3rd T20I मैच के दौरान दूसरे ओवर में रोहित शर्मा को लगी चोट