Suniel Shetty Love Story : सुनील शेट्टी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। सुनील शेट्टी की फैंस फालोइंग आज भी कमाल की हैं। अभिनेता ने एक्शन, कॉमेडी सहित हर तरह के पर्दे पर निभाएं। लेकिन सुनील शेट्टी की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं हैं।
क्यों कहा जाता है कि अक्सर प्यार पहली नजर में हो जाता है। कुछ ऐसा सुनील शेट्टी के साथ हुआ। सुनील शेट्टी ने जब पहली बार माना को देखा तो वह उन्हें दिल दे बैठे। लेकिन शादी के लिए तकरीबन 9 साल का इंतजार करना पड़ा। इसके पीछे वजह थी कि दोनों का अलग-अलग धर्म।
रिपोर्ट की माने सुनील शेट्टी ने जिस लड़की से पहली नजर में प्यार किया वह पंजाबी मुस्लिम परिवार थी। जिस वजह से सुनील शेट्टी का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था।


सुनील शेट्टी की माना पर ऐसी पड़ी नजर
मीडिया रिपोर्ट की माने तो सुनील शेट्टी ने माना को पहली बार मुम्बई के मालाबार हिल में एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था। सुनील की नजर जैसे ही माला पर पड़ी वह उन्हें देखते ही रह गए थे और दिल ही दिल यह कह बैठे थे कि अब उनकी हम सफर होगी तो बस यही लड़की।
फिर क्या था सुनील शेट्टी माना को अपना बनाने की जोर जुगत में लग गए। माना से दिल की बात करने के लिए उन्होंने सुनील ने माना की बहन की मदद ली। सुनील एवं माना की पहली मुलाकात उनकी एक दोस्त की पार्टी में हुई। जहां दोनों के बीच बातचीत हुई, दोस्ती हुई। फिर सुनील माना को एक बाइक राइड पर ले गए। जहां सुनील ने माना से अपने दिल की बात कही। जिस पर माना सुनील की हमसफर बनने को तैयार हो गई।
9 साल शादी के लिए करना पड़ा इंतजार
सुनील शेट्टी कर्नाटक के बंत समुदाय से ताल्लुक रखते थे तो माना पंजाबी मुस्लिम परिवार से थी। ऐसे में इन्हें शादी के लिए तकरीबन 9 साल तक इंतजार करना पड़ा। क्योंकि शादी के बीच धर्म आड़े आ रहा था। सुनील शेट्टी एवं माना के परिवार को यह लगता था कि धर्म की वजह से यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी। जिस वजह से दोनों ही परिवार शादी के खिलाफ थे। लेकिन 9 साल तक चले जद्दोजहद के बाद आखिर दोनों ही परिवार शादी के लिए मान गए और 25 दिसम्बर 1991 में माना एवं सुनील शेट्टी की शादी हो गई।
शादी के दूसरे साल 1992 में सुनील शेट्टी की फिल्ब बलवान रिलीज हुई। जिसे सुनील को एक स्टार बना दिया। इसके बाद सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Also Read- ऋषि कपूर व नीतू कपूर ने खुद की शादी में पी थी ब्रांडी, इंटरव्यू में सुनाया शादी का पूरा किस्सा