Business Idea : मवेशियों के गोबर से अब महीने के लाखों रूपए कमाए जा सकते हैं। सरकार ने गोबर से पेपर तैयार करने का सफल प्रयोग कर लिया हैं।
मवेशियों के गोबर (Cow Dung Business Idea) को अब तक घरेलू उपयोग में ही लाया जाता रहा है। लेकिन सरकार ने अब मवेशी पालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए गोबर से कई उत्पाद तैयार करने का सफल प्रयोग कर लिया है। जिसमें से एक गोबर से पेपर तैयार करना है। गोबर से पेपर तैयार करने का बिजनेस करके मवेशी पालक महीने के लाखों रूपए की आमदनी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बिजनेस से जुड़ी पूरी जानकारी।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो भारत सरकार की MSME मंत्रालय देशभर में गोबर से पेपर तैयार करने वाला प्लांट लगाने की तैयारी में है। जिससे मवेशी पालक सीधे तौर पर इन प्लांटों को अपने मवेशियों का गोबर देकर तगड़ी कमाई कर सकते हैं। गोबर से कागज बनने के साथ ही वेजिटेबल डाई भी बनाई जाएगी। गोबर से कागज (Cow Dung Business Idea) तैयार करने के लिए सिर्फ 7 फीसदी ही मैटेरियल निकलता है। शेष 93 फीसदी गोबर का उपयोग वेजिटेबल डाई बनाने में किया जाता है। गोबर से बनी डाईयां पर्यावरण के अनुकूल होती हैं। जिसका निर्यात भी किया जा सकता है।
50 रूपए प्रति मवेशी होगी आय
मवेशी पालक अब गोबर से 50 रूपए प्रति (Cow Dung Earning) मवेशी आय कर सकते है। क्योंकि कागज और विजिटेबल डाई बनाने के लिए सरकार 5 रूपए प्रति किलो गोबर (Cow Dung Business Idea) की खरीदी करेगी। ऐसे में एक जानवर एक दिन में 8 से 10 किलोग्राम गोबर दे ही देते हैं। जिससे किसान प्रति मवेशी एक दिन में 50 रूपए व महीने के 1500 रूपए की कमाई कर सकते हैं।
प्लांट लगाने कर्ज दे रही सरकार
मीडिया रिपोर्ट की माने तो गोबर से कागज (Paper making Cow Dung) व विजिटेबल डाई तैयार करने के लिए सरकार 15 लाख रूपए तक का कर्ज मुहैया करा रही है। एक प्लांट महीने में लगभग 1 लाख कागज बैग तैयार किए जा सकते हैं। ऐसे में गोबर प्लांट लगाने के लिए आम आदमी भी आवेदन सकता है। इस बिजनेस की शुरूआत करके महीने के लाखों रूपए कमाई की जा सकती हैं। इसके साथ ही कई लोगों को रोजगार भी दिया सकता है।
यह भी पढ़े -ः
Post Office की पैसा डबल स्कीम, इतने साल में निवेशक हो जाएंगे मालामाल
Maruti की ये गाड़ियां है लोगों की सबसे फेवरेट, सेलिंग के मामले में नम्बर 1, जाने वजह!
फर्स्ट ओनर Hero HF Deluxe Bike यहां मिल रही महज 19000 में, जाने सेलर डीटेल्स
sugar control diet : दैनिक आहार में इन जड़ी-बूटियों को शामिल करके शुगर से पाएं निजात
Kiara Advani से मिलने फैंस ने की कड़ी मेहनत, बुरी तरह से डर गई थी एक्ट्रेस
प्रेग्नेंसी में खुद को फिट रखने स्ट्रेचिंग कर रही Sonam Kapoor, सामने आया वीडियो