इंसानों के लिए 1400 रूपए व जनवरों के लिए 800 रूपए प्रति किलो होता है सेल
डब्लूएचओ ने दी है इसे सुपर फूड की उपाधि, स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद
Spirulina Farming Business : अगर आप व्यापार करने की सोच रहे हैं। तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस बताएंगे। जो एकदम नया है। इस बिजनेस के बारे में शायद ही आप सुने होंगे। यदि आप इस बिजनेस (Business Idea) को करते हैं तो महीने के नेट 1 लाख रूपए आपको प्रॉफिट होगा। दूसरी तरफ अगर इस बिजनेस को आप थोड़ा बड़े स्तर में करते हैं तो आप महीने के लाख रूपए से भी ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते हैं। ऐसे में यह बिजनेस क्या है। इसे करने में कितनी लागत आती है। कितने रूपए सेल होता है। इस बिजनेस को कैसे शुरू किया जा सकता है। चलिए जानते हैं।

क्या है बिजनेस
जिस बिजनेस आइडिया (Business Idea) की हम बात करने जा रहे हैं वह स्पिरूलिना की खेती (Spirulina Farming )। जिसे करके आप महीने के 1 लाख रूपए नेट प्रॉफिट बना सकते हैं। इस बिजनेस को देश के कई हिस्से में बड़े स्तर पर किया जा रहा है और हर महीने इससे अच्छा प्रॉफिट जनरेट किया जा रहा है।
स्पिरूलिना की खेती (Spirulina Farming ) कर रहे आज ऐसे ही एक शख्स से हम आपको रूबरू कराएंगे। जो आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका नाम भरत जी है। वह पिछले 6 महीनों से स्पिरूलिना की खेती कर रहे हैं। भरत लगभग 1000 मीटर में स्पिरूलिना की खेती करते है। जिससे वह महीने के 1 लाख 60 हजार रूपए कमाते हैं। जिसमें उनकी 1 लाख रूपए बचत होती है।
क्या है स्पिरूलिना (Spirulina Benefits)
स्पिरूलिना एक सुपरफूड है, जिसे वर्ल्ड हेल्थ ऑगनाइजेश (WHO) ने ,खुद माना है। स्पिरूलिना में 90 प्रकार की विटमिन व मिनरल्स पाया जाता है। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। एक चम्मच स्पिरूलिना 65 प्रकार की प्रोटीन देता है। जिससे यह साफ समझा जा सकता है कि ह्यूमन के लिए कितना लाभकारी है। स्पिरूलिना का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। यह ह्यूमन बॉडी के लिए बेहद लाभकारी है।

इतने रूपए बिकता है किलो (Spirulina Selling Price)
स्पिरूलिना दो प्रकार से तैयार किया जाता है। पहला ह्यूमन के लिए दूसरा जानवरों के लिए। ह्यूमन के लिए तैयार किया गया स्पिरूलिना 1400 रूपए किलो बिकता है, जबकि जानवरों के लिए तैयार स्पिरूलिना 800 रूपए किलो सेल होता है। ह्यूमन के लिए इसे पॉलीहाउस के अंदर तैयार किया जाता है। जबकि जानवरों के लिए इसे ओपेन एरिया में तैयार किया जा सकता है।
कितनी आती है लागत (Spirulina Investment)
स्पिरूलिना की खेती (Spirulina Farming ) का सेटअप तैयार करने के लिए कई चीजों की जरूरत होती है। पहली बार सेटअप तैयार करने में लगभग 6 लाखं रूपए तक का खर्च आ जाता है। यदि 1000 मीटर में इसकी खेती की जाए तो महीने में इसमें बिजली का बिल, मेडिसिन व श्रमिक मिलाकर 60 हजार का खर्च आता है। जबकि महीने के इस बिजनेस से 1 लाख 60 हजार का प्रॉफिट निकाला जा सकता है। महीने भर में 1000 मीटर से स्पिरूलिना 200 केजी निकाला जा सकता है। यानी कि डेली के 6 से 7 किलो।
16वें दिन से शुरू हो जाता है उत्पादन
आंध्र प्रदेश में स्पिरूलिना की खेती कर रहे भरत जी बताते है कि सेटअप तैयार करने के बाद स्पिरूलिना 16वें दिन से निकलना शुरू हो जाता है। जिससे हम डेली 6 से 7 किलो निकाल लेते हैं।

तीन लाईसेंस की होती है जरूरत ( Spirulina License)
भरत जी बताते है कि इस बिजनेस (Business Idea) को शुरू करने के लिए वैसे तो लाईसेंस की जरूरत नहीं होती हैं। क्योंकि यह कृषि क्षेत्र के अंदर आता है। लेकिन इसे सेल करने के लिए लाईसेंस की जरूरत होती है। क्योंकि यह आयुर्वेद सेक्टर के अंदर आता है। ऐसे में आईवोएस (IOS), आईएएस (IAS), एफएसएसएआई (FSSAI License) लाईसेंस लेना पड़ता है।
इस बिजनेस से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखकर आप प्राप्त कर सकते हैं।