साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार धनुष पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने जा रहे हैं। इस बात का ऐलान उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके सोशल मीडिया में किया है। सोशल मीडिया में धनुष का यह पोस्ट सभी को हैरान करने वाला है। फैंस यह जानना चाहते है कि ऐसी क्या वजह रही कि 18 साल बाद यह दोनों एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं।

बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या तकरीबन 18 साल तक शादी के बंधन में बंधे रहे। ऐसे में अब 18 साल पुराना शादी का रिश्ता तोड़ने की खबर ने सभी को हैरत में डाल दिया है।
धनुष ने लिखी यह बात
सोशल मीडिया पर धनुष ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें धनुष ने लिखा कि 18 साल का साथ… एक दोस्त की तरह, एक कपल की तरह और माता-पिता की तरह, एक दूसरे के शुभचिंतक, इस सफर ने ग्रोथ किया। समझा, एडजस्ट किया, अडॉप्ट किया। लेकिन आज हम जहां खड़े हैं वहां मारे रास्ते अलग हो रहे हैं।
आगे धनुष लिखते है कि मैं एवं ऐश्वर्या अलग होने जा रहे हैं। हमें वक्त लगा ये समझने में कि अलग-अलग हम बेहतर हैं। हमारे फैसले की इज्जत करिए और हमें हमारी निजता दीजिए। बताते चले कि ऐश्वर्या साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बेटी हैं। ऐश्वर्या एवं धनुष की शादी साल 2014 में हुई थी।
🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/hAPu2aPp4n
— Dhanush (@dhanushkraja) January 17, 2022
बता दें कि धनुष की गिनती सिने में जगत में दिग्गत सितारों की जाती है। धनुष ने साउथ के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में धनुष सारा अली के साथ अतरंगी रे फिल्म में नजर आए थे। धनुष की बॉलीवुड में भी एक अच्छी फैंस फलोइंग है। इससे पहले धनुष बॉलीवुड में रांझणा फिल्म में नजर आ चुके हैं। धनुष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।