कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की आगामी फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) है। जिसकी जानकारी खुद अभिनेता ने एक वीडियो शेयर करके दी थी। जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हुआ कि आखिर कार्तिक के अपोजिट आशिकी 3 फिल्म में कौन हिरोइन दिखेगी। कार्तिक किसके साथ आशिकी करते हुए नजर आएंगे। अगर कुछ इस तरह के सवाल आपके मन में भी हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम यह जवाब देने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर आशिकी 3 फिल्म में कौन सी अभिनेत्री संग कार्तिक इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे।
आशिकी 3 फिल्म में ये होगी हिरोइन
मीडिया रिपोर्ट की माने तो आशिकी 3 (Aashiqui 3) फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के अपोजित साउथ सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रश्मिका मंदाना को कास्ट किया गया है। यह फिल्म साल के आखिरी तक फ्लोर पर जा सकती है। बता दें कि आशिकी (Aashiqui 3) फिल्म 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म में से एक है। फिल्म के सभी गाने व स्टोरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद साल 2013 में आशिकी 2 फिल्म बनी थी। जिसे भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
आशिकी फिल्म के दोनों पार्टो को मिली अपार सफलता के बाद अब मेकर्स आशिकी 3 लेकर आने वाले हैं। जिसमें इस बार के हीरो कार्तिक आर्यन होंगे। तो वहीं हिरोइन के नामों पर अभी संशय चल रहा है। हालांकि बीते दिनों कार्तिक (Kartik Aryan) एवं रश्मिका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया की सुर्खियों में रही। जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि आशिकी 3 फिल्म में कार्तिक एवं रश्मिका की जोड़ी बनने जा रही है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
इन नामों की भी चर्चा
रिपोर्ट की माने तो आशिकी 3 (Aashiqui 3) फिल्म के लिए अभी रश्मिका मंदाना का नाम फाइनल नहीं हुआ है। आशिकी 3 फिल्म के लिए बतौर हिरोइन कई अभिनेत्रियां के नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण शामिल है। श्रद्धा कपूर आशिकी 2 फिल्म का हिस्सा रही है। ऐसे में यह चर्चा है कि क्या श्रद्धा दोबारा इस फिल्म में नजर आएंगी। तो वहीं रश्मिका एवं कार्तिक (Kartik Aryan) ने हाल ही में एक ऐड शूट किया है। जिसके बाद दोनों की तस्वीर एकसाथ वायरल हुई। फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद आई। जिसके बाद कार्तिक एवं रश्मिका को आशिकी 3 फिल्म में देखें जाने की मांग तेज हो गई।
Also Read- Singrauli News : 75 लाख एलुमिनियम चोरी मामले का पर्दाफाश, पुलिस कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड