अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही मायके पहुंची सोनम कपूर, नाना अनिल कपूर ने बांटी मिठाईयां

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही मायके पहुंची सोनम कपूर, नाना अनिल कपूर ने बांटी मिठाईयां

सोनम कपूर व आनंद आहूजा बीते दिनों पैरेंट्स बने। जिसकी जानकारी खुद सोनम ने सोशल मीडिया के माध्यम से रिवील की। अब सोनम अपने बेटे को लेकर मायके पहुंच चुकी हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ हैं।

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही मायके पहुंची सोनम कपूर, नाना अनिल कपूर ने बांटी मिठाईयां
सोनम कपूर

सोनम कपूर बॉलीवुड की दिग्गज स्टार अनिल कपूर की लाडली बिटिया है। सोनम पिता की तरह एक एक्ट्रेस हैं। जो अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के अलावा सोनम कई मौकों पर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। सोनम सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं जहां अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी साझा करती रहती हैं। सोनम बीते दिनों जब मां बनी तो उन्होंने यह जानकारी सार्वजनिक सोशल मीडिया के माध्यम से की। जिस पर सोनम के तमाम फैंस सहित बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाईयां दी।

अब सोनम जैसे ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुई वह अपने लाडले बेटे को लेकर सीधे मायके पहुंची। जिस पर सोनम के पिता एवं मां ने उनका भव्य स्वागत किया। बॉलीवुड के दिग्गज स्टार अनिल कपूर ने अपने पोते के स्वागत में लोगों को मिठाईयां बांटी जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में अनिल कपूर अपने घर के बाहद कुर्ते में खड़े हुए हैं। इस दौरान कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर अपने हाथों से सभी को मिठाईयां बांट रहे है। रिपोर्ट की माने अपने रीति-रिवाज अनुसार अनिल कपूर ने पोते के स्वागत में घर में एक पूजा का कार्यक्रम भी रखा।

बता दें कि सोनम कपूर ने बीते 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करके दी थी। सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। शादी के 4 साल बाद सोनम एवं आनंद पैरेंट्स बने हैं।

Also Read- माधुरी दीक्षित की वजह से इस एक्ट्रेस को बदलना पड़ा था अपना सरनेम, वजह थी लोग उड़ाते थे मजाक

Also Read- रीवा के क्रिकेटर Kuldeep Sen का एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *