बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) मां बन गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद आहूजा परिवार एवं कपूर परिवार में खुशी का माहौल है।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने पति आनंद आहूजा के साथ इसी साल अपनी प्रेग्नेंसी एनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद कपूर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी। अनिल कपूर ने नाना बनने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की थी। अब जब सोनम मां बन चुकी हैं तो उन्होंने इसकी जानकारी एक पोस्ट शेयर करके सोशल मीडिया के जरिए दी हैं।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोनम ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 20.08.2020 को मैं अपने ब्यूटीफुल बच्चे का स्वागत करती हूं। प्रेग्नेंसी के दौरान परिवार, डॉक्टर व नर्सो सभी का सहयोग रहा है। जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। अब मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। हम दो से तीन हो गए हैं।
बताते चले कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। शादी के चार साल बाद सोनम मां बनी है। हालांकि शादी के बाद सोनम लंदन में शिफ्ट हो गई थी। लेकिन काम को लेकर उनका मुम्बई आना-जाना लगा रहता था। सोनम (Sonam Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ब्लाइंड फिल्म में नजर आएगी। इस फिल्म में सोनम के साथ कई दिग्गज सितारे नजर आएंगे। अब यह सोनम की फिल्म कब तक रिलीज होगी फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द रिलीज होगी।