सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बीते 3 महीनों पहले मां बनी। उन्होंने बेटे वायु को जन्म दिया। अब बेटे के 3 महीने बाद सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि उन्होंने नार्मल डिलेवरी के लिए क्या-क्या चीजें की।
अनिल कपूर की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 20 अगस्त 2022 को अपने बेटे वायु को जन्म दिया। सोनम कपूर ने प्रसव के लगभग तीन महीने बाद, सोशल मीडिया पर अपनी गर्भावस्था के बारे में अपने अनुभवों, निर्णयों और चुनौतियों का खुलासा किया है। अपनी गर्भावस्था के बारे में बात करते हुए, सोनम ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने किस तरह की डिलीवरी ली, यानी सोनम की नॉर्मल डिलीवरी हुई या सिजेरियन (सी-सेक्शन) का विकल्प चुना।

Sonam Kapoor ने बताया कि डिलीवरी के लिए उन्होंने क्या तरीका अपनाया
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर करते हुए उन्होंने सबसे पहले इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने कौन सा डिलीवरी तरीका चुना था। सोनम ने कहा कि उन्होंने तय किया था कि उन्हें नॉर्मल, नेचुरल डिलीवरी चाहिए। इसके लिए उन्होंने कई किताबें पढ़ीं और आयुर्वेदिक उपचार की जानकारी भी ली। सोनम ने कहा कि उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है और यही वजह है कि वह अपने बेटे को आसानी से स्तनपान करा सकती हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान सोनम को हुई थी इन दिक्कतों का सामना
प्रेग्नेंसी डिलीवरी की प्रक्रिया के बारे में बताने के साथ-साथ सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने यह भी बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तो उन्हें दांतों की बहुत सारी समस्याएं थीं, जिसके लिए उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा। इस समस्या से निजात पाने के लिए उन्होंने ऑयल पुलिंग का भी इस्तेमाल किया। बता दें कि सोनम ने यह भी खुलासा किया कि स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए सोनम ने अपनी डाइट में प्रोटीन एआई कोलेजन को शामिल किया।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को इस मकसद से शेयर किया कि गर्भवती महिलाओं को इसके बारे में जानकर फायदा हो सके।
बताते चले कि सोनम सिने जगत की दिग्गज एक्ट्रेस हैं। जो फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया में अपनी एक्टिविटी शेयर करके सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फिलहाल सोनम मदरहुड लाइफ को इंज्वॉय कर रही है।
Also Read- Amitabh Bachchan ने किया खुलासा, बताया क्यों की जया बच्चन से शादी